Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान- जिन परिवारों में कोरोना से मौत हुई, उनको दिए जाएंगे 50 हजार

नई दिल्ली, 18 मई: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया है कि राजधानी के उन परिवारों को अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये दिए जाएंगे, जिनमें किसी की मौत कोरोना की वजह से हुई है। अगर किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत कोरोना हुई है तो 50 हजार रुपए के साथ ही उनको 2500 रुपए पेंशन भी दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये जानकारी दी है।

family that has had death due to COVID19 will be given Rs 50000 each as exgratia announce CM Arvind Kejriwalfamily that has had death due to COVID19 will be given Rs 50000 each as exgratia announce CM Arvind Kejriwal

Recommended Video

    Arvind Kejriwal 4 big announcements : Corona Crisis के बीच केजरीवाल ने की 4 घोषणाएं | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा, ऐसे कई लोग हैं जिनकी कोरोना के कारण मौत हो गई। उन सभी से लोगों से हमें सहानुभूति है। हम उस नुकसान को पूरा तो नहीं कर सकते लेकिन परिवार की मदद कर सकते है। ऐसे सभी परिवारों को हम 50-50 हजार का मुआवजा देंगे। ऐसे कई परिवार है जहां कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्हीं की वजह से घर चलता था। ऐसे परिवारों के लिए हमारी सरकार 50,000 रुपए की राशि के साथ 2,500 रुपए प्रति महीने पेंशन भी शुरू कर रही है। इसके अलावा जिन बच्चों के माता-पिता या अभिभावक की मौत कोरोना से हुई है, उन्हें 2500 महीना दिए जाएंगे। उनकी पढ़ाई भी मुफ्त होगी।

    मुफ्त राशन का भी ऐलान

    दिल्ली सीएम ने मुफ्त राशन का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में 72,00,000 राशन कार्ड धारकों को इस महीने से राशन मुफ्त में दिया जाएगा, उनसे इसका कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। केंद्र की तरफ से भी इन राशन कार्ड धारकों को 5 किलो राशन मुफ्त में मिल रहा है। अब उन्हें इस महीने 10 किलो राशन मुफ्त में मिलेगा।

    केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो गरीब है, उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। अगर किसी के पास राशन कार्ड नहीं है और वो आकर कहेगा वह गरीब है, उसके पास राशन नहीं है, तो उसको भी दिल्ली सरकार राशन देगी। राशन देने के लिए उससे किसी तरह का कोई दस्तावेज नही मांगा जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+