'कॉफी' बनी तलाक की वजह! जानिए अभिनव शुक्ला के खुलासे पर रुबीना दिलैक ने क्या कहा

मुंबई। बिग बॉस 14 में आने के बाद रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के रिश्तों में आई खटास अब पूरी तरह खत्म हो गई है। एक समय तलाक लेकर अलग होने का फैसला करने वाला यह कपल अब दूसरी बार शादी करने का प्लान बना रहा है। हाल ही में अभिनव शुक्ला ने खुलासा किया कि आखिर वह क्या वजह थी जिसके चलते रुबीना से तलाक लेने की नौबत आ गई। अभिनव के उस खुलासे के बाद अब पत्नी रुबीना दिलैक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

'कॉफी' बनी तलाक की वजह

'कॉफी' बनी तलाक की वजह

आपको बता दें कि जब रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने अभिनव से पूछा कि उनके और रुबीना के बीच विवाद की जड़ क्‍या थी तो अभिनव ने कहा कि वो रुबीना के लिए कॉफी लाना भूल गए थे। उन्‍होंने कहा कि मैं कोई मजाक नहीं कर रहा है, ये बिल्‍कुल सच है। कोई भी सुनेगा तो हंसेगा। अभिनव ने आगे कहा कि कुछ बातें थीं। हम दोनों मजबूत हैं। हम एक दूसरे के प्रति बहुत ही मजबूत राय रखते हैं।

अभिनव की बातों पर रुबीना ने क्या कहा

अभिनव की बातों पर रुबीना ने क्या कहा

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने जब रुबीना दिलैक से अभिनव की बातों पर रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा, 'अभिनव ने हजार उदाहरणों में से एक आसान सा एग्जांपल दे दिया। हम दो मजबूत व्यक्ति हैं, जैसे कि समकालीन युग में कहा जाता था- अल्फा पुरुष और अल्फा महिला।' रुबीना ने कॉफी को तलाक की वजह बताए जाने को लेकर अभिनव शुक्ला की बातों का मजाक उड़ाया।

क्वालिटी टाइम बिता रहे अभिनव-रुबीना

क्वालिटी टाइम बिता रहे अभिनव-रुबीना

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद इन दिनो रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ट्रॉफी जीतकर घर पहुंची पत्नी रुबीना का अभिनव ने दिल खोलकर स्वागत किया। रुबीना ने घर के अंदर का वीडियो शेयर कर दिखाया कि उनके स्वागत के लिए अभिनव ने घर में कितनी तैयारियां कर रखी थीं। रुबीना दिलैक की इस सफलता पर उनके पति अभिनव शुक्ला खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं। अभिनव ने अपने घर को शानदार तरीके से डेकोरेट किया था।

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik: इस अधूरी ख्वाहिश के चलते अभी मां नहीं बनना चाहतीं रुबीना दिलैक, पूरे करने हैं ये शौक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+