Rubina Dilaik: इस अधूरी ख्वाहिश के चलते अभी मां नहीं बनना चाहतीं रुबीना दिलैक, पूरे करने हैं ये शौक
मुंबई। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी जीत को पति अभिनव शुक्ला के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद अभिनव ने बडे़ ही अलग अंदाज में रुबीना दिलैक का घर में स्वागत किया। दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। बिग बॉस में रुबीना की जर्नी को फॉलो करने वाले दर्शकों को पता है कि उन्होंने शो में अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। हालांकि अब रुबीना और अभिनव के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं और वह दोबारा शादी करने वाले हैं।

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना ने चौंकाया
बिग बॉस 14 में रुबीना ने खुलासा किया था कि शो में आने से पहले उनके और अभिनव के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था, बात तलाक तक पहुंच गई थी। इसी दौरान रुबीना दिलैक ने अपने मां बनने की इच्छा पर भी अन्य कंटेस्टेंट से बात की थी। बिग बॉस हाउस में अपने दोस्त अली गोनी से बात करते हुए रुबीना ने कहा था कि वह अभी चार से पांच साल तक मां नहीं बनना चाहती। ये सुनकर अली ने कहा कि इतना गैप कुछ ज्यादा नहीं हो जाएगा?
Recommended Video

रुबीना दिलैक ने खोली दिल की बात
अली के इस सवाल का जवाब देते हुए रुबीना दिलैक ने अपनी एक अधूरी इच्छा का जिक्र किया था, जिसके पूरा होने पर ही वह मां बनना चाहती थीं। रुबीना ने अली से कहा, उनका सपना है पूरी दुनिया घूमने का, उन्हें ट्रैवलिंग का बहुत शौक है और पति के साथ बेबी प्लान करने से पहले वह इस शौक को पूरा करना चाहती हैं। इस पर अली कहते हैं, बच्चा होने के बाद भी आप दुनिया घूम सकती हैं।

इस इच्छा के चलते नहीं बनना चाहती मां
रुबीना ने आगे कहा, बच्चा होने के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं, इस वजह से शायद मैं उनता ट्रैवल ना कर सकूं। इसलिए पहले पूरी दुनिया घूमना है फिर उसके बाद मां बनने का सोचूंगी। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रुबीना की उम्र अभी 33 वर्ष है, आमतौर पर फर्टिलिटी विशेषज्ञ महिलाओं को 35 साल की उम्र से पहले मां बनने की सलाह देते हैं। जानकारों के मुताबिक बढ़ती उम्र के साथ फर्टिलिटी पावर कमजोर होती जाती है, इसलिए 35 की उम्र से पहले गर्भधारण कर लेना चाहिए।

टीवी इंडस्ट्री में हैं कई उदाहरण
हालांकि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण भी हैं, जिन्होंने 35 साल की उम्र के बाद भी नैचुरली गर्भधारण किया। हाल ही में अनीता हसनंदानी 39 साल की उम्र में मां बनी हैं। खुद अनीता को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था कि उन्होंने इस उम्र में मां बनने का सौभाग्य मिला, वो भी बिना किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के। अनीता हसनंदानी के उदाहरण को देखते हुआ कहा जा सकता है कि 33 या 35 की उम्र के बाद नैचुरली गर्भधारण करना मुश्किल नहीं है।
यह भी पढ़ें: अभिनव शुक्ला ने किया खुलासा: क्यों वो और रुबीना दिलैक चाहते थे तलाक, फिर कैसे बदल गई जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications