IPL 2020: ड्रेसिंग रूम में धुआं उड़ाते दिखा विराट ब्रिगेड का ये खिलाड़ी, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच बिना स्टेडियम में बिना दर्शकों के भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का रोमांच बरकरार है। बायो बबल के अंदर कैद खिलाड़ियों को किसी बाहरी से मिलने या बाहर जाने की इजाजत नहीं है, ऐसे में कई प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम में ही छिपते छिपाते अपने शौक को पूरे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करते दिखाई दे रहे हैं। आरोन फिंच की इस हरकत से अब IPL 2020 विवादों से घिर गया है।

Recommended Video

    IPL Controversy: Aaron Finch ड्रेसिंग रूम में Smoking करते नजर आए, Video वायरल | Oneindia Sports
    स्मोकिंग करते नजर आए आरोन फिंच

    स्मोकिंग करते नजर आए आरोन फिंच

    दरअसल, शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल करने के बाद आरसीबी की टीम ने टॉप 4 मुकाबले में अपनी दावेदारी साबित की। इस बीच मैच के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज आरोन फिंच ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करते नजर आए। वीडियो में देखने पर ऐसा लगता है कि वह ई-सिगरेट पी रहे थे। फिंच के स्मोकिंग का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

    यूजर्स ने की आरोन फिंच की आलोचना

    यूजर्स ने की आरोन फिंच की आलोचना

    आरोन फिंच की इस हरकत से एक तरफ जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस और सोशल मीडिया ने नाराजगी जताई वहीं कुछ लोगों ने क्रिकेटर की चुटकी ली है। यूजर्स वीडियो देखने के बाद आइपीएल में ड्रेसिंग रूम के नियमों पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कछ ने आरोन फिंच की काफी आलोचना भी की। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर को स्मोकिंग करते पकड़ा गया हो।

    ई-सिगरेट छिपाते दिखे आरोन फिंच

    ई-सिगरेट छिपाते दिखे आरोन फिंच

    आज से 12 साल पहले साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न भी कश लगाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोन फिंच अपनी ई-सिगरेट को छिपाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कैमरे से खुद को बचा नहीं सके। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीडियो देखने के बाद आईपीएल मैनेजमेंट इस आरसीबी प्लेयर पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं। 6 सेकंड का यह वीडियो अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दौड़ रहा है।

    डिविलियर्स की धमाकेदार पारी से जीता RCB

    डिविलियर्स की धमाकेदार पारी से जीता RCB

    बेंगलुरू ने सीजन के 33वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारा हुआ मैच जीत लिया। मैच के हीरो रहे एबी डिविलियर्स जिन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने डिविलियर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डिविलियर्स ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें फर्क नहीं पड़ता कि सामने काैन सा गेंदबाज है। कोहली ने कहा, '' हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं और हमने आधे टूर्नामेंट तक पूरी ताकत लगाई है। यही कारण है कि हमारे पास 12 अंक हैं। अभी बहुत खुश हूं क्योंकि इसके बाद हमें तीन दिन का ब्रेक मिलता है। ईमानदार होने के लिए, आप हमेशा पीछा करने में तनाव में रहते हैं क्योंकि आप यह सुनिश्चित नहीं करते हैं कि एबी को कितनी गेंदें मिलने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: IPL मैच में हो रही थी सट्टेबाजी, 2 गिरफ्तार, 21 लाख कैश बरामद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+