चंद्रशेखर आजाद रावण से अब क्या चाहती हैं रोहिणी घावरी? सोशल मीडिया पर उठे 10 तीखे सवाल
Rohini Ghavari vs Chandrashekhar Azad Ravan: मध्य प्रदेश के इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का मामला अब खुलकर सामने आ चुका है। घावरी ने शिकायत महिला आयोग तक पहुंचा दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक नई बहस छिड़ गई है।
पूरे प्रकरण में एक ओर जहां रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में चंद्रशेखर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर आजाद ने रोहिणी का नाम लिए बिना उनके आरोपों पर सिर्फ इतना कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। वे महिला की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपनी बात कोर्ट के समक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें- Rohini Ghavari की वजह से जाएगी नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की कुर्सी? 'भाई' से 'बेवफाई' तक की पूरी कहानी
रोहिणी घावरी क्या चाहती हैं?
सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' से रोहिणी घावरी क्या चाहती हैं, इसका जवाब रोहिणी की ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट से मिलता है। रोहिणी ने 24 जून 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: "दलित बेटियों के साथ शोषण, अत्याचार सिर्फ तब माना जाएगा जब शोषणकारी सवर्ण हो। दलित नेता अगर शोषण करेंगे तो समाज छुपाएगा, नेता को बचाएगा। बहुजन आंदोलन जो चलाना है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा चाहे मेरा कोई साथ दे या न दे। मैं पूरी मजबूती से लड़ूंगी और सबक सिखाऊंगी, ताकि फिर कभी किसी बेटी के साथ ऐसा न हो।"
रोहिणी घावरी और चंद्रशेखर आजाद रावण की लव स्टोरी
रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत देकर बताया कि वह वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश सरकार की स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में पीएचडी करने गई थीं। उस दौरान उनकी चंद्रशेखर आजाद से जान-पहचान हुई।

रोहिणी के अनुसार, चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। जब भी वह स्विट्जरलैंड से भारत आतीं, तो चंद्रशेखर के साथ दिल्ली के होटलों और द्वारका स्थित उनके निवास पर समय बितातीं।
रोहिणी का आरोप है कि 2022 में उन्हें पार्टी के कुछ लोगों से पता चला कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा हैं। रोहिणी ने कहा कि अगर चंद्रशेखर सांसद नहीं बने होते तो वह स्विट्ज़रलैंड में उनके साथ घर बसा लेते।

रोहिणी घावरी से पूछ रहे लोग सवाल
डॉ. रोहिणी घावरी के आरोप अगर सही हैं, तो यह मामला 'लव, सेक्स और धोखा' जैसा है। महिला आयोग से शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने कमेंट्स में उनसे सवाल पूछे हैं:
सवाल नंबर 1
Vikas Chittoriya @vikasChittoriya: "ट्विटर-ट्विटर खेलो। अगर सच में गलत हुआ है तो केस करो, क्योंकि सोशल मीडिया पर केस लाने का क्या मतलब? अगर गलत हुआ है तो हम साथ हैं, लेकिन नहीं हुआ तो आप समाज को पीछे ले जाएंगी।"
सवाल नंबर 2
Advocate sahab @advsatendraup81: "जब अत्याचार होता है, तो पहले पुलिस से शिकायत होती है। फिर कोर्ट जाते हैं। आपने दोनों में से कुछ नहीं किया, क्योंकि सच आपको भी पता है।"
सवाल नंबर 3
khalidmohd @mohdkhalid20: "अगर किसी ने गलत किया है तो कानून उसे सजा देगा। X अदालत नहीं है। आरोप साबित करिए, सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ये सब ठीक नहीं।"
सवाल नंबर 4
Dev @Devalt2305: "स्विट्ज़रलैंड से डॉक्टरेट की लड़की का भी शोषण! जब शोषण हो रहा था, तब तो आप शोषण करने वाले को गिफ्ट्स भेज रही थीं।"
सवाल नंबर 5
अमित यादव @Sir\_\_Amit: "गलत और भ्रामक जानकारी फैलाकर व्यक्तिगत रिश्तों को सार्वजनिक कर महिला कार्ड खेलना ठीक नहीं।"
सवाल नंबर 6
S.R Bharti @SRSB24: "मूल समस्या पर कोई नहीं जाता, सिर्फ खबरों के आधार पर निर्णय होते हैं। आरोपी एक एससी वर्ग का नेता है इसलिए सब चुप हैं।"
सवाल नंबर 7
RAJESH KUMAR @FilmJoks: "तू RSS की दलाल है, इसलिए इतना बोल रही है। बीजेपी के कहने पर तू चंद्रशेखर को बदनाम करने में लगी है।"
सवाल नंबर 8
अर्जुन सिंह आज़ाद @Jagdish12439382: "अगर गलत हुआ है तो पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करो। X पर ज्ञान मत दो। जय भीम, जय संविधान।"
सवाल नंबर 9
RAJ KUMAR @RAJKUMA31360978: "तू हमारे चंद्रशेखर भाई रावण को फंसाना चाहती है, जो गरीबों और दलितों की आवाज़ हैं। तू सिर्फ मोहरा है।"
सवाल नंबर 10
Jayesh Rathod @JayeshR90907383: "अगर आपका शोषण हुआ था, तो आप तुरंत क्यों नहीं बोलीं? अब इतने दिन बाद क्यों सामने आ रही हैं?"
रोहिणी की शिकायत पर आगे क्या होगा?
राष्ट्रीय महिला आयोग रोहिणी की शिकायत को किसी अधिकारी से जांच करवाएगा। अधिकारी रोहिणी से आरोपों के आधार पर सबूत व आरोपी चंद्रशेखर आजाद रावण से तय समय सीमा में जवाब मांगंगे। दोनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। फिर महिला आयोग पुलिस को चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे सकता है। इसके बाद पूरे मामले की पुलिस जांच करके न्यायालय में चार्टशीट दाखिल करेगी, जिसके आधार पर ट्रायल शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- Oi Exclusive: सांसद चंद्रशेखर ने खिलौने की तरह मेरा और कई लड़कियों का इस्तेमाल किया, रोहिणी घवारी ने लगाए आरोप












Click it and Unblock the Notifications