Robert Vadra: किसी मॉडल से कम नहीं रॉबर्ट वाड्रा की बेटी, जानिए क्या करती हैं गांधी परिवार की नवासी?
Robert Vadra Hindi News: देश के सबसे बड़े सियासी परिवार के दामाद और वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा आज सुबह से न्यूज चैनलों पर छाए हुए हैं। वजह है ईडी, दरअसल मंगलवार सुबह से वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ चल रही है। आपको बता दें कि ये पूछताछ उनसे गुरुग्राम के लैंड डील मामले में की जा रही है।
वाड्रा आज पैदल ही ईडी ऑफिस पहुंच गए थे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जमकर मोदी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता है और संसद के बाहर मुझे। बीजेपी ईडी का गलत प्रयोग कर रही है।'

ये 20 साल पुराना मामला है:रॉबर्ट वाड्रा
उन्होंने कहा कि ' साल 2019 में मैंने इस मामले में 23,000 दस्तावेज जमा किए थे। ये 20 साल पुराना मामला है और आपको देखने से नहीं लगता है कि ये पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। मैंने पहले भी बोला था और अब भी साफ करना चाहता हूं कि हम जब भी कोई डील करते हैं तो सभी नियमों का पालन करते हैं, हमने गलत काम नहीं किया है और मैं उनके हर सवाल का जवाब देता आया हूं और आगे भी दूंगा।'
रॉबर्ट वाड्रा की मां स्कॉटलैंड की रहने वाली थींं (Robert Vadra)
फिलहाल न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक में रॉबर्ट वाड्रा छाए हुए हैं। आपको बता दें कि 18 अप्रैल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में पैदा हुए रॉबर्ट वाड्रा अपने पीतल के काम के लिए मशहूर हैं। उनके पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे और मां मूलत: स्कॉटलैंड की रहने वाली थीं। अपनी पत्नी प्रियंका गांधी को हमेशा सपोर्ट करने वाले रॉबर्ट वाड्रा का परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहता है।
प्रियंका और रॉबर्ट की बेटी का नाम मिराया है
प्रियंका और रॉबर्ट को शादी से दो बच्चे रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा है। हालांकि राहुल गांधी की पदयात्रा, वायनाड के चुनाव प्रचार के दौरान इनके बच्चे लोगों के बीच सुर्खियां बने थे। आपको बता दें कि 22 साल की मिराया वाड्रा के बारे में लोग अक्सर जानने उत्सुक रहते हैं।
मम्मी की ही तरह मिराया भी काफी स्टाइलिश हैं (Robert Vadra)
अपनी मम्मी की ही तरह मिराया भी काफी स्टाइलिश हैं और दिखने में किसी मॉडल से कम नहीं हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वो बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मालदीव्स से इंस्ट्रक्टर लेवल डाइविंग कोर्स किया है तो वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्कूल से हुई है।
मिराया को बास्केटबॉल खेलना पसंद है
मिराया को बास्केटबॉल खेलना पसंद है और वे अपने स्कूल के बॉस्केटबॉल टीम की मेंबर भी रही हैं। उन्हें किताबों का भी शौक है।
पूरी तरह से निजी जीवन जी रही हैं मिराया
उनकी मां, प्रियंका गांधी, कई बार यह बात कह चुकी हैं कि 'वे अपने बच्चों को सामान्य और सादा जीवन देना चाहती हैं, जिससे वो जीवन का महत्व समझ सकें।' फिलहाल अभी तक मिराया वाड्रा की राजनीति में कोई दिलचस्पी तो दिखाई नहीं पड़ती है, हालांकि वे एक राजनीतिक परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन अभी वे पूरी तरह से निजी जीवन जी रही हैं और मीडिया की पहुंच से दूर हैं।
एक नजर में मिराया का फैमिली बैकग्राउंड...
- मां प्रियंका गांधी वाड्रा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से एमपी। वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पोती और पीएम राजीव गांधी की बेटी हैं।
- पिता रॉबर्ट वाड्रा: एक व्यवसायी, जो रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
- भाई रेहान वाड्रा: मिराया के बड़े भाई हैं, जो फोटोग्राफी और कला में रुचि रखते हैं।
- नाना-नानी: राजीव गांधी और सोनिया गांधी
- परनाना: जवाहरलाल नेहरू, भारत के पहले प्रधानमंत्री
- दादी नानी: इंदिरा गांधी, भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री
- मामा: अमेठी से सांसद राहुल गांधी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications