Mahendra Singh Dhoni: क्यों गुस्से में बात नहीं करते हैं महेंद्र सिंह धोनी? 'मिस्टर कूल' ने खोला राज

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी, आज एक बार फिर से मैदान पर बतौर कप्तान वापसी करने वाले हैं। दुनिया के बेहतरीन और चहेते कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह कप्तानी करेंगे। दरअसल ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फिलहाल धोनी के फैंस के लिए उनका एक बार फिर से कैप्टन सीट पर बैठना किसी वरदान से कम नहीं है।

आपको बता दें कि आज आईपीएल 2025 का 25वां मैच है। चेपक के मैदान पर आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच है, दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं, ऐसे में आज का मैच दोनों के लिए काफी अहम हैं, देखते हैं आज के मैच में बाजी किसके हाथ में लगती है।

Mahendra Singh Dhoni

साल 2022 में धोनी ने संभाली थी कप्तानी (Mahendra Singh Dhoni)

अगर धोनी की बात की जाए तो चेपक के मैदान पर उन्हें कप्तानी करते देखना उनके फैंस के लिए काफी सुखद होगा लेकिन जिस तरह से चेन्नई टीम का इस बार के आईपीएल में प्रदर्शन रहा है,उससे फैंस को काफी निराशा हाथ लगी है।

धोनी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं

ये कोई पहली बार नहीं है जब धोनी ने आईपीएल के बीच में कप्तानी संभाली है बल्कि इससे पहले साल 2022 में जब रविंद्र जडेजा ने कप्तानी बीच में छोड़ी थी तब भी धोनी को वापस कैप्टन बनाया गया था। फिलहाल धोनी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Mahendra Singh Dhoni)

उनके कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें धोनी लोगों को बता रहे हैं कि जब इंसान बहुत गुस्से में हो तो उसे किसी से भी बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करके वो अक्सर अपना नुकसान कर देता है। जब गुस्सा शांत होता है तब उसे एहसास होता है कि उसने क्या गलत किया?

'आप जब क्रोध में हों, निराश हों तो बात ना करें'

लेकिन बीता वक्त तो लौटकर आता नहीं है और मुंह से निकली बातें वापस आती हैं। इसलिए आप जब क्रोध में हों, निराश हों तो किसी से बात ना करें, अपने दोस्तों, पैरेंटस को कोई भी जवाब ना दें। धोनी का ये वीडियो किसी पुराने इवेंट का है, जिस पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'तो ये है धोनी का सफलता का राज और शायद इसलिए ये कहलाते हैं मिस्टर कूल।'

धोनी ने आईपीएल में अपनी शुरुआत 2008 में की थी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपनी शुरुआत 2008 में की थी, तब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा था। उन्हें "फिनिशर" के रूप में जाना जाता है।

एक नजर महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल सफर पर (Mahendra Singh Dhoni)

विकेट कीपिंग रिकॉर्ड्स:

  • स्टंपिंग: 40+
  • कैच: 130+

आईपीएल ट्रॉफी जीती

  • 2010
  • 2011
  • 2018
  • 2021
  • 2023
  • आईपीएल फाइनल में पहुंचना: 10 से ज्यादा बार
  • प्लेऑफ में क्वालिफाई: 12 से अधिक बार

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+