हरियाणा में अंबाला के पास ट्रक ने मारी दो कारों को टक्कर, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत
अंबाला। शनिवार सुबह चार बजे नेशनल हाइवे पर हुए एक हादसे में एक साथ 7 लोगों की जान चली गई और 5 लोग घायल हैं। मृत 7 लोगों में से 3 बच्चे हैं। इसके अलावा दो महिलाएं घायल हैं। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। ये घटना हरियाणा के अंबाला- दिल्ली हाइवे की है। ठंड के कारण घने कोहरे को इस हादसे की वजह बताया जा रहा है। दरअसल सामने कुछ दिखाई न देने के कारण दो गाड़ियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

खबर है कि ट्रक से टकराई दोनों गाड़ियों का हालत बदतर हो चुकी है। एक्सीडेंट के बाद पीड़ितों की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और लोगों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल और मृत सभी आपस में रिश्तेदार थे और चंडीगढ़ से वृंदावन की ओर निकले थे। ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि चालक घटना के बाद से फरार है।
गौरतलब है कि कोहरे के कारण हादसे का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि हाल ही गुरुग्राम में कोहरे में कुछ न दिखाई पड़ने के चलते कई वाहनों के आपसे में टकराने के जान माल को बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसा ही एक हादसा बीते साल हुआ था जहां कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसमें कई महिलाएं थीं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ट्रक की मैक्सिमो वैन से भीषण टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 मरे, लाशें खींचकर निकालनी पड़ीं बाहर












Click it and Unblock the Notifications