महाराष्ट्र: ट्रक की मैक्सिमो वैन से भीषण टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 मरे, लाशें खींचकर निकालनी पड़ीं बाहर
maharashtra news, रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में दापोली-खेड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर है। हादसे के शिकार ये सभी लोग एक मैक्सिमो कार में सवार थे, जिसे उल्टी दिशा से आने वाले डंपर ने टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार चकनाचूर हो गई। डंपर और कार दोनों एक दूसरे में फंस गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। घायल हुए अन्य दो लोगों को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने वालों के नाम अब तक पता नहीं चल सके हैं। महामार्ग पर नारपोली गांव के पास यू-टर्न में यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ समय के लिए यातायात भी ठप्प हो गया।












Click it and Unblock the Notifications