तेज प्रताप यादव ने श्याम रजक पर लगाया गाली देने का आरोप, RJD महासचिव बोले- 'दलित हूं कुछ नहीं कह सकता'
लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में भारी घमासान मच गया है। आरजेडी के बड़े नेता और नीतीश कुमार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्टी के राष्ट्र महासचिव श्याम रजक पर उन्हें और उनकी बहन को गालियां देने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने श्याम रजक पर भाजपा-आरएसएस के लिए काम करने का भी आरोप लगाया है। आरजेडी में यह बवाल दिल्ली में चल रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान हुआ है। हालांकि, पूर्व मंत्री और दलित नेता श्याम रजक ने तेज प्रताप के आरोपों का पूरी तरह से इनकार नहीं किया है, लेकिन किसी भी तरह की टिप्पणी से कन्नी काट लिया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि तेज प्रताप शक्तिशाली हैं, इसलिए उनके खिलाफ वह (श्याम रजक) कुछ भी नहीं कर सकते,क्योंकि वे दलित हैं।
Recommended Video

श्याम रजक ने मुझे और मेरी बहन को गाली दी-तेज प्रताप यादव
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तिन मंत्री तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि 'श्याम रजक ने आज मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को तब गाली दी है, जब मैंने बैठक के कार्यक्रम के बारे में पूछ लिया। मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है और मैं इसे अपनी सोशल मीडिया पर डालूंगा। ऐसे बीजेपी-आरएसएस के लोगों को संगठन से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए।' बता दें कि नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही हैं और वहीं पर पार्टी के बड़े नेताओं के बीच इस तरह का तकरार हो गया है।

दलित व्यक्ति हूं, कुछ भी नहीं बोल सकता-श्याम रजक
उधर राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने तेज प्रताप के आरोपों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे इसपर कोई भी टिप्पणी नहीं करनी है। वह जो चाहते हैं, वो बोल रहे हैं, क्योंकि वे शक्तिशाली हैं, मैं एक दलित व्यक्ति हूं, कुछ भी नहीं बोल सकता।' इससे पहले जब तेज प्रताप यादव बैठक छोड़कर निकले और पत्रकारों ने उनसे इसका कारण पूछ लिया तो उन्होंने श्याम रजक को इसका कारण बता दिया।

राजद की बैठक के पहले दिन ही बिगड़े लालू के लाल
बता दें कि राजधानी दिल्ली में आरजेडी की दो दिवसीय बैठक हो रही है और पहले दिन ही लालू के परिवार के सदस्यों के साथ ही संगठन के एक वरिष्ठ नेता द्वारा गाली दिए जाने के आरोप लगा दिए गए हैं। वैसे इस बैठक में लालू के अलावा शरद यादव ,बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और श्याम रजक समेत कई नेता शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान भी तेज प्रताप काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने का भी दावा किया जा रहा है, जिसे वही ऑडियो बताया जा रहा है, जिसका आरोप लालू के बड़े लाल लगा रहे हैं। हालांकि, उस ऑडियो का संदर्भ और उसमें श्याम रजक की आवाज होने की वनइंडिया कोई पुष्टि नहीं करता।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications