अनंत अंबानी प्री वेडिंग में रिहाना ने जीता लोगों का दिल, हॉलीवुड पॉप सिंगर का इन 5 विवादों से है गहरा नाता

Anant Ambani Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में धमाकेदार परफॉर्मेंस से हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है। यह पहली बार है जब रिहाना ने भारत में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। लेकिन रिहाना विवादित मुद्दों पर अपना बयान देती हैं और बयानों में रहती हैं।

पॉप सिंगर रिहाना का विवादित बयानों से काफी पुराना नाता रहा है। रिहाना अक्सर विवादों से घिरे रहती हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के अलावा फिलीस्तीन की आजादी और म्यांमार के तख्तापलत पर खुल कर अपना बयान दे चुकी हैं।

किसान आंदोलन पर दिया था बयान
रिहाना ने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? इसके बाद इस पर काफी विवाद हुआ था। रिहाना की काफी आलोचना भी हुई थी।

2013 में बिना अनुमति के मस्जिद में घुसी
पॉप सिंगर रिहाना 2013 में आबू धाबी के एक मस्जिद में बिना अनुमति के घुस गई। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और उन्हें बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- मशहूर पॉप सिंगर रिहाना संग 'झिंगाट' पर ठुमके लगाती दिखीं जाह्नवी कपूर, वायरल हुआ VIDEO

मस्जिद में खिंचवाई आपत्तिजनक तस्वीर
रिहाना ने एक मस्जिद में आपत्तिजनक तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद इसको लेकर काफी विवाद हुआ। उन्हें मस्जिद से बाहर निकाला गया।

फैशन शो में आयातों का इस्तेमाल
फैशन शो के दौरान रिहाना ने इस्लामिक आयातों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी।

म्यांमार के तख्तापलट पर क्या बोली थीं रिहाना
रिहाना ने म्यांमार के तख्तापलट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थीं। उन्होंने कहा था कि मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। रिहाना कई विवादित मु्द्दों पर अपनी राय दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- मुझे भारत में... अंबानी से ली मोटी रकम, फिर क्यों परफॉर्मेंस के तुरंत बाद अमेरिका लौट गईं रिहाना? जानें वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+