मुझे भारत में... अंबानी से ली मोटी रकम, फिर क्यों परफॉर्मेंस के तुरंत बाद अमेरिका लौट गईं रिहाना? जानें वजह

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की कॉकटेल पार्टी में मशहूर पॉप स्टार रिहाना ने समा बांध दिया था। रिहाना की परफॉर्मेंस के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्होंने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। मगर रिहाना परफॉर्मेंस के बाद निकल गईं।

खबरे हैं कि अंबानी परिवार के फंक्शन के लिए रिहाना ने मोटी फीस चार्ज की थी। रिहाना ने 60-70 करोड़ के बीच अंबानी परिवार से फीस ली थी। रिहाना की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि वे एक कॉन्सर्ट के अच्छे खासे पैसे चार्ज करती हैं। मगर अब फैंस के मन में एक सवाल घूम रहा है कि इतनी फीस लेने के बाद भी रिहाना ने क्यों सारे फंक्शन अटेंड नहीं किये? अब ये बात सामने आई है।

Rihanna performance

दरअसल, रिहाना के आने की खुशी के बाद से ही फैंस को ऐसी उम्मीद थी कि वे 3 तारीख तक जामनगर में ही रुकेंगी। मगर ऐसा हुआ नहीं और अगले ही दिन वे अपने देश लौट गईं। दरअसल Zoom की एक रिपोर्ट की मानें तो 1 मार्च को रिहाना अपनी दोस्त के साथ लाइव आई थीं। इसके बाद लौटते समय जामनगर एयरपोर्ट पर अपनी दोस्त को लाइव में रिहाना ने बताया कि आखिर सच क्या है?

दरअसल, रिहाना ने बताया कि मैंने इंडिया में काफी अच्छा समय बिताया है। मेरे पास बस दो दिन ही थे। मेरे इंडिया छोड़ने की एकमात्र वजह मेरे बच्चे हैं। मुझे इसलिए तुरंत वापस अमेरिका लौटना पड़ रहा है।

बताते चलें कि रिहाना अपनी परफॉर्मेंस के अलावा और भी कई वजहों से सुर्खियों में हैं। पॉप सिंगर का स्वीट जेस्टर फैंस को काफी पसंद आया था। पैपराजी के साथ रिहाना ने तस्वीरें भी क्लिप करवाईं। उन्होंने कहा कि भारत आकर वे काफी खुश हैं और भविष्य में भी वे भारत जरूर आएंगी।

फिलहाल सोशल मीडिया पर रिहाना की परफॉर्मेंस के शानदार क्लिप वायरल हो रहे हैं। बता दें कि रिहाना की ग्लोबली तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी कॉन्सर्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में वे पहली बार भारत आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+