मशहूर पॉप सिंगर रिहाना संग 'झिंगाट' पर ठुमके लगाती दिखीं जाह्नवी कपूर, वायरल हुआ VIDEO

Janhvi Kapoor and Rihanna Dance: इस वक्त हर किसी की निगाहें अंबानी परिवार में हो रहे शादी के फंक्शन पर टिकी हुई हैं। जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। बीते रात कपल की कॉकटेल पार्टी हुई, जिसकी झलकियां सामने आ रही हैं। इस दौरान पूरी लाइमलाइट पॉप स्टार रिहाना ने लूट ली। अब बॉलीवुड की हुस्न परी जाह्नवी कपूर संग रिहाना का एक वीडियो सामने आया है।

जाह्नवी कपूर रिहाना संग अपनी फिल्म धड़क के गाने पर डांस कर रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी रिहाना को ठुमके लगाना सिखा रही हैं। लग रहा है कि रिहाना भी पूरी तरह से देसी स्टाइल में रम सी गई हैं। उन्हें ये गाना भी खूब पसंद आ रहा है।

Janhvi Kapoor thumka dance with Rihanna

इस शानदार क्लिप को खुद जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ है। वीडियो कॉकटेल पार्टी का है। इसमें वो बैकलेस ड्रेस में रिहाना को झिंगाट के हुकअप स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। पॉप स्टार भी जमकर ठुमके लगा रही हैं। रिहाना जाह्नवी के स्टेप्स को बखूबी कॉपी कर रही हैं। इसे देखने के बाद लोगों के मुंह खुले के खुले ही रह गए।

बताते चलें कि 3 मार्च तक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन चलने वाले हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस फंक्शन में नामी गिनामी सितारों ने शिरकत की है। पूरा बॉलीवुड और हॉलीवुड इस जश्न का गवाह बन रहा है। पहले दिन से पार्टी के क्लिप्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

वीडियो देखने के बाद लोग रिहाना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी रिहाना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिनमें वे पैपराजी संग भी बड़ी मस्ती करती दिख रही हैं। एक वीडियो नें पैपराजी ने खुद माना कि रिहाना उनके लिए डील करने को लेकर सबसे मुश्किल सेलेब लग रही थीं मगर रिहाना की डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी ने लोगों को दीवाना बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+