ऋचा चड्ढा को इस फिल्म के लिए मिल रही जान से मारने की धमकी, Swara Bhasker ने बंद की बोलती
नई दिल्ली। Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (actress Richa Chadha) की अपकमिंग फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' (Madam Chief Minister) का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ऋचा चड्ढा की ये फिल्म अभी से विवादों में घिर गई है। पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित इस फिल्म पर सोशल मीडिया यूजर्स जातिवाद का आरोप लगाने लगे हैं। फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

ऋचा चड्ढा को मिल रही हैं धमकियां
फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को लेकर मिल रही धमकियों के बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को बॉलीवुड (Bollywood) से सपोर्ट मिला है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ऋचा को धमकी देने वाले लोगों की निंदा की है और इसे शर्मनाक बताया है। बता दें कि मैडम चीफ मिनिस्टर की वजह से दलित समुदाय के कुछ लोग खासा नाराज हैं। उनके मुताबिक फिल्म में दलित समाज का अपमान किया गया है, उन्हें जिस अंदाज में चित्रण किया गया है, वो अपमानजनक है।

स्वरा भास्कर ने की धमकियों की निंदा
ऋचा चड्ढा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को लेकर उन्हें गोली मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऋचा ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं पोस्टर जलाएंगे, शीशे तोड़ देंगे। मुझे गोली मारने की बात भी कही जा रही है।' ऋचा के बचाव में अब स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा, 'यह शर्मनाक है, इसकी निंदा होनी चाहिए। किसी की विचारधारा से समस्या होना लाजमी है लेकिन किसी को हिंसा के लिए भड़काना अपराध है।'

यूजर्स ने कहा- क्या दलित कलाकार नहीं हैं?
बता दें कि एक्ट्रेस रिचा ऋचा चड्ढा ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पोस्टर जारी किया था। फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा हाथ में झाड़ू लिए सबसे आगे खड़ी है, उनके पीछे एक्टर सौरभ शुक्ला और अभिनेता मानव कौल दिखाई दे रहे हैं। ऋचा चड्ढा के फैंस को पोस्टर काफी पसंद आया और उन्हें बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंताजर है। इस बीच जातिगत आरोपों को लेकर फिल्म विवादों से घिर गई है।

ऋचा चड्ढा के हाथ में झाड़ू पर बवाल
जनवरी के पहले सोमवार को पोस्टर रिलीज होते ही इसका इंटरनेट पर काफी विरोध होने लगा। फिल्म के पोस्टर में ऋचा चड्ढा के हाथ में दिख रहे झाड़ू को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि पोस्टर में झाड़ू दिखाकर अछूत दिखाने की कोशिश कर एक जाति को केंद्रित रखा गया है। बता दें कि पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से प्ररित बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मैडम चीफ मिनिस्टर के पोस्टर को लेकर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, दलितों को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications