मैडम चीफ मिनिस्टर के पोस्टर को लेकर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, दलितों को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपनी आने वाली फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर (Madam Chief Minister) के पोस्टर पर विवाद को लेकर बयान जारी किया है और माफी मांगी है। ऋचा चड्ढा ने कहा कि इस पोस्टर में दलित किरदार को झाडू के साथ दिखाए जाने को लेकर उनका कोई पूर्वाग्रह नहीं है, ये अनजाने में हुई गलती है। जिस पर हम खेद जताते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पोस्टर तैयार करने में उनकी कोई सोच नहीं थी।

 क्या कहा है ऋचा ने

क्या कहा है ऋचा ने

मैडम चीफ मिनिस्टर के पोस्टर में ऋचा चड्ढा का किरदार (दलित महिला) झाडू के साथ दिखाया गया है। इसको लेकर फिल्म निर्माताओं और ऋचा की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये दलितों को लेकर एक खास किस्म का पूर्वाग्रह है कि वो झाडू लगाने और कूड़ा उठाने का ही काम करते हैं। इसको लेकर ऋचा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। ऋचा ने कहा है कि यह फिल्म मुझे बहुत कुछ सिखा रही है। शूटिंग के बाद प्रमोशन से भी हम सीख रहे हैं। फिल्म का जो पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। उसकी आलोचना की गई थी। अब भी की जा रही है। पोस्टर में जो मेरी एक तस्वीर है, वह फिल्म के ही एक सीन का हिस्सा है, जिसमें मेरे हाथ में झाड़ू है। इसे बहुत से लोगों ने मेरी दलितों को लेकर स्टीरियोटाइप सोच कहा है लेकिन ऐसा नहीं है।

प्रमोशन में मेरा हाथ नहीं

प्रमोशन में मेरा हाथ नहीं

ऋचा ने कहा है कि एक्टर के तौर पर हम काम करते हैं लेकिन फिल्म प्रमोशन में हम शामिल नहीं होते हैं। हालांकि कहकर मैं सारी जिम्मेदारी निर्माताओं के ऊपर नहीं डाल रही हूं। उन्होंने इस गलती को समझा है। जिसके बाद नया पोस्टर रिलीज किया गया। मैं साफ करना चाहती हूं कि हमारा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। उम्मीद है कि आप जब इस फिल्म को देखेंगे तो समझेंगे कि हमने इस फिल्म को कितने प्यार के साथ बनाया है।

22 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

22 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

मैडम चीफ मिनिस्टर 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म एक दलित लड़की तारा (ऋचा चड्ढा) की कहानी है। जो तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए राजनीति में नए मुकाम हासिल करती है। ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जिंदगी पर बनी है। हालांकि ऋचा ने साफ किया है कि किसी भी रियल पॉलिटिकल पर्सनालिटी पर ये फिल्म आधारित नहीं है।

ये भी पढ़ें- Army day 2020: अक्षय कुमार ने जवानों के साथ वॉलीबॉल खेल सेलीब्रेट किया सेना दिवस, वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+