सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से आज दूसरी बार पूछताछ करेगी सीबीआई

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से आज दूसरी बार सीबीआई पूछताछ करेगी। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने 10 घंटों तक रिया से पूछताछ की थी। रिया को सुबह 10.30 बजे पूछताछ करने के लिए बुलाया गया है। इस बीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस जाएंगी, तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी। यह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर किया जा रहा है। वहीं सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, उनके कुक नीरज और सुशांत के स्टाफ मेंबर रहे केशव सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: Rhea Chakraborty का Polygraph Test करवा सकती है CBI | वनइंडिया हिंदी
    rhea chakraborty, rhea chakraborty cbi, cbi investigation in sushant singh rajput case, cbi sushant singh rajput, sushant singh rajput, bollywood actor, cbi, cbi interogation with rhea chakraborty, sushant singh rajput case, sushant singh rajput death case, रिया चक्रवर्ती, सीबीआई, सुशांत सिंह राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत केस, रिया चक्रवर्ती सीबीआई पूछताछ

    बताया जा रहा है कि रिया ने देरी से पहुंचने के लिए एजेंसी से समय मांगा है क्योंकि उनके घर के बाहर मीडियाकर्मियों की काफी भीड़ है। वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा में ही पूछताछ के लिए आएंगी। सीबीआई ने शुक्रवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले गुरुवार को भी शौविक से पूछताछ हुई थी। इसके अलावा एजेंसी सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और हाउसस्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।

    बता दें सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, उनके साथ धोखाधड़ी करने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। परिवार ने बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद केस सीबीआई के हाथों में आ गया। हालांकि मामले में नए खुलासे होने के बाद अब परिवार रिया पर सुशांत को बिना बताए ड्रग्स देने का आरोप लगा रहा है। साथ ही परिवार का कहना है कि अब उन्हें ऐसा लगता है कि सुशांत की हत्या की गई थी। इस मामले में ड्रग का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी जांच कर रहा है और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच कर रहा है।

    रिया के WhatsApp चैट्स से एनसीबी के हाथ लगी बड़ी सफलता, सप्लायर तक पहुंचने के बाद गिरफ्तारी जल्द

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+