बीजेपी सांसद ने कहा, मुगलसराय और इलाहाबाद का नाम बदलना मुस्लिमों को ठेस पहुंचा सकता है
बहराइच: बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने एकबार फिर अपने बयानों से यूपी की भाजपा सरकार को परेशानी में डालने का काम किया है। यूपी के बहराइच जिले से सांसद सावित्रीबाई फुले ने कहा कि मुगलसराय और इलाहाबाद का नाम बदलने से मुस्लिमों को ठेस पहुंच सकती है। यूपी सरकार का ये फैसला मुस्लिमों की भावनाओं को आहत कर सकता है।
ये भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वामी अग्निवेश पर हमला, पीटा, कपड़े फाड़े

मुगलसराय का नाम पं. दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया गया है जबकि अगले साल कुम्भ से पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की तैयारी की जा रही है। दलित उत्पीड़न के मामलों पर कई बार अपनी ही सरकार को घेरने वाली सावित्रीबाई फुले ने कहा कि मुस्लिम इस देश के बहुजन समाज का हिस्सा रहे हैं और लोकतंत्र में उनकी भी अन्य लोगों की तरह भागीदारी रही है।
वहीं पीएम मोदी की आजमगढ़ रैली को लेकर उनसे सवाल किया गया जिसमें पीएम ने राहुल गांधी से पूछा था कि, क्या कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है? बीजेपी सांसद ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा ही सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। इसलिए धार्मिक आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बीजेपी सांसद ने कहा कि वो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, इसलिए वो पहले इंसानियत की बात करेंगी।
फुले ने कहा कि वो सरकार से मांग करती हैं कि नाम बदलने के आदेश पर फिर से विचार करें। सावित्रीबाई फुले ने कहा कि लखनऊ का नाम लखन पासी के नाम पर रखा गया था, लेकिन सुनने में आ रहा है कि अब इसका नाम 'लक्ष्मण' के नाम पर रखा जाएगा। ये केवल दलितों के महान नेताओं का अपमान करना है।
ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भीड़तंत्र और गोरक्षकों के आतंक पर केंद्र और राज्य को लगाई है फटकार, ये है अहम वजहें












Click it and Unblock the Notifications