ये 11 ऐप्स तुरंत अपने मोबाइल फोन से हटाएं , जानिए, क्यों गूगल को इन पर लगाना पड़ा बैन?
नई दिल्ली। गूगल ने अपने प्ले स्टोर्स से ऐसे 11 मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है, जो मैलवेयर के जरिए यूजर्स को ठगने का काम करते थे। बैन हुए सभी ऐप्स नामी मैलवेयर Joker (जोकर मैलवेयर) से इनफेक्टेड थे, जिसे गूगल वर्ष 2017 से ट्रैक कर रही थी।

दरअसल, मैलवेयर के जरिए साइबर हमलावर यूजर्स के पास ऐसी आकर्षक योजनाओं वाले लिंक साझा करते थे, जिसको खोलते ही यूजर्स का पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा साझा हो जाता है।

प्रतिबंधित ऐप्स में कुख्यात जोकर मैलवेयर नए रूप में मौजूद था
Check Point के शोधकर्ताओं के मुताबिक जोकर मैलवेयर प्रतिबंधित ऐप्स में एक नए रूप में मौजूद था। हैकर्स इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की बिना अनुमति के ही उन्हें प्रीमियम सर्विसेज के लिए सब्सक्राइब करा देते हैं। प्रतिबंधित सभी 11 ऐप्स काफी लंबे समय से गूगल की प्ले प्रोटेक्शन की नज़रों से बचते आ रहे थे, जिन्हें फिलहाल गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है।

गूगल पहले भी मैलवेयर से इनफेक्टेड 1700 ऐप्स बैन कर चुका है
मैलवेयर इनफेक्टेड सभी 11 ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने के बाद गूगल ने ऐसे में यूजर्स को भी उन ऐप्स को उनके मोबाइल फोन से तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है, जो इसके खतरे से अभी तक अंजान है। इससे पहले भी गूगल ने कुल 1700 ऐसे ऐप्स की एक लिस्ट जारी की थी, जो मैलवेयर से इनफेक्टेड थे और उन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। उन ऐप्स में भी जोकर मैलवेयर पाया गया था।

अपने डेबिट व मोबाइल बिल को चेक करें कि कहीं...
अगर आपको लगता है कि आपके फोन में इनफेक्टेड ऐप्स मौजूद हैं तो संदिग्ध ऐप्स को अपने स्मार्टफोन से तुरंत अनइंस्टॉल कर दें और अपने डेबिट व मोबाइल बिल को चेक करें कि कहीं बिना अनुमति कोई सब्सक्रिप्शन तो नहीं लिया गया है। साथ ही, अपने फोन में विश्वसनीय सिक्यॉरिटी ऐप भी डालकर रखें।

वरना मैलवेयर इनफेक्टेड आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं
गूगल प्ले स्टोर पर प्रतिबंधित कुल 11 ऐप्स में से अगर कोई ऐप्स आपके मोबाइल फोन में अभी भी इंस्टाल है, तो उन्हें बिना देर किए तुरंत अनइंस्टाल करें वरना मैलवेयर इनफेक्टेड आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं।

जानिए, गूगल द्वारा प्रतिबंधित किए गए 11 ऐप्स की पूरी लिस्ट
इनमें प्रमुख हैं com.imagecompress.android, com.contact.withme.texts, com.hmvoice.friendsms, com.relax.relaxation.androidsms, com.cheery.message.sendsms (दो अलग-अलग रूप में), com.peason.lovinglovemessage, com.file.recovefiles, com.LPlocker.lockapps, com.remindme.alram, com.training.memorygame ऐप्स।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications