गूगल क्रोम पर हो सकता है हैकर्स का अटैक, एजेंसी ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को गूगल क्रोम एक्सटेंशन इंस्टॉल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा कि संवेदनशील उपयोगकर्ता डेटा एकत्र करने के बाद उसने 100 से अधिक गलत एक्सटेंशन निकाल दिए है। सीईआरटी-इन ने यह भी कहा कि उसे गूगल क्रोम के वेब स्टोर सुरक्षा स्कैन को बायपास करने के वाले एक्सटेंशन कोड मिले हैं।

सीईआरटी-इन इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है और साइबर सुरक्षा खतरों से संबंधित है। एजेंसी ने कहा कि, एक्सटेंशन में स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता थी, क्लिपबोर्ड को पढ़ना, ऑथेंटिकेशन कुकीज़ को काटना या पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी पढ़ने या उपयोग करने की क्षमता थी। एजेंसी ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को गूगल क्रोम ब्राउजर पर यूजर्स को सावधानी से और बेहद जरूरी होने पर ही एक्सटेंशन इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।
एजेंसी ने इसके अलावा जिन एक्सटेंशंस का इस्तेमाल आप नहीं करते, उन्हें भी फौरन डिलीट कर दें। इसके अलावा कोई नया एक्सटेंशन इंस्टॉल करते वक्त उसके यूजर रिव्यू भी जरूर पढ़ लें और अनवेरिफाइड सोर्स से क्रोम एक्सटेंशन डाउनलोड ना करें क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते ऐसा करना पर्सनल से लेकर बैंकिंग डेटा तक की चोरी की वजह बन सकता है।
इंटरनेट यूजर्स को अलर्ट करते हुए भारत सरकार की एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है, 'इन एक्सेटेंशंस को यूजर्स के वेब सर्च रिजल्ट्स बेहतर करने, फाइल्स को एक फॉरमेट से दूसरे में कन्वर्ट करने जैसे फीचर्स दिए जा रहे थे और कुछ एक्सटेंशन सिक्यॉरिटी स्कैनर्स की तरह काम कर रहे थे। सामने आया है कि इन एक्सटेंशंस में ऐसे कोड्स शामिल थे, जिनकी मदद से क्रोम वेब स्टोर के सिक्यॉरिटी स्कैन्स से इन्हें छुपाया जा सका।
इससे पहले एजेंसी ने बताया था कि, एक स्पाईवेयर की मदद से यूजर्स पर अटैक किया गया था और इसे मार्केट लीडिंग क्रोम एक्सटेंशन की मदद से क्रोम ब्राउजर में इंस्टॉल किया गया था। 3.2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया था।अवेक सिक्योरिटी के रिसर्चर्स ने इसका पता लगाया और इससे जुड़े डीटेल्स शेयर की है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications