पढ़ें: दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के 14 चुनावी मुद्दों को
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। किरण बेदी का बीजेपी की ओर से सीएम प्रत्याशी घोषित होने के कारण यह चुनाव पहले से ज्यादा दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।
कई एग्जिट पोल और सर्वे ने दावा किया है कि दिल्ली चुनाव की लड़ाई सिर्फ बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी या किरण बेदी बनाम अरविंद केजरीवाल के बीच सिमट गई है। इस चुनावी जंग में कांग्रेस तो कहीं स्टैंड ही नहीं करती है।
खैर इस जंग में किसकी जीत होगी और जनता किसे अपना हमदर्द चुनती है इस बात से पर्दा 10 फरवरी को उठ जायेगा जिस दिन मतगणना होगी। फिलहाल तो परंपरागत राजनैतिक पार्टियों से हटकर केजरीवाल और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी निम्नलिखित 14 चुनावी मुद्दों पर दिल्ली दंगल को जीतने चली है।
आईये जानते हैं दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के 14 चुनावी मुद्दों को...
1.महिला सुरक्षा का मुद्दा
2.जनलोकपाल बिल
3.दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा
4.बिजली-पानी का मुद्दा
5.भ्रष्टाचार खत्म करना
6.व्यापारियों का मुद्दा यानी कि वैट कम करने का वादा
7.गांवों को विशेष दर्जा देने का वादा
8. दिल्ली में फ्री वाई-फाई की सुविधा
9.रोजगार के 8 लाख नए अवसर
10.सरकारी नौकरियों के दरवाजे युवाओं के लिए खुलेंगे
11. दिल्ली सरकार के बजट का 20 फीसदी हिस्सा बच्चों और युवाओं की शिक्षा पर खर्च होगा
12. शिक्षा के लिए खास व्यवस्था
13.दिल्ली की अस्पतालों में 30 हजार बिस्तरों का वादा
14. महिलाओं के खिलाफ चल रहे केस को जल्दी निपटाने के लिए 100 नई अदालतें













Click it and Unblock the Notifications