सर्वे में भी केजरीवाल से आगे निकलीं किरण बेदी
नई दिल्ली। किरण बेदी के भाजपा में आने के कारण दिल्ली चुनाव अपने रोचक मोड़ पर आ गया है और बीजेपी का यह कदम अरविंद केजरीवाल के चुनावी गणित को बिगाड़ भी सकता है क्योंकि दिल्लीवासियों को अरविंद केजरीवाल पर भरोसा तो है लेकिन उनका भरोसा केजरीवाल से ज्यादा किरण बेदी पर है। यह कहना हमारा नहीं बल्कि सी-वोटर सर्वे का है जिसमें से अधिकांश लोगों का कहना है कि वो किरण बेदी को केजरीवाल से ज्यादा दिल्ली की सीएम पद के लिए उपयुक्त मानते हैं।

हालांकि इस सर्वे में आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में है और वो इस चुनाव में बीजेपी को कांटे की टक्कर देने वाली है लेकिन जब तक किरण बेदी बीजेपी में नहीं आयी थीं तब तक तो मामला फीफ्टी-फीफ्टी का था और सर्वे में बीजेपी तो लोगों की पसंद थी लेकिन सीएम के रूप में केजरीवाल को लोग ज्यादा तरजीह दे रहे थे लेकिन अब किरण बेदी के आने से मामला थोड़ा सा केजरीवाल के विरोध में हो गया है।
आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में
गौरतलब है कि गुरूवार को किरण बेदी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। हो सकता है कि बीजेपी किरण बेदी को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करे और उन्हें केजरीवाल के विरोध में दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव में खड़ा करे।












Click it and Unblock the Notifications