नीतीश के शपथ ग्रहण से पहले रविशंकर प्रसाद ने उन्हें बताया 'भ्रष्टाचारी', आरजेडी बोली- यह घर वापसी है

पटना, अगस्त 10। बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। नीतीश कुमार आज राजभवन में अब से कुछ ही देर बाद सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश के शपथग्रहण से पहले बीजेपी और जेडीयू-आरजेडी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचारी और कांग्रेसवादी होने का आरोप लगाया है।

Bihar political crisis

भ्रष्टाचार की गोद में चले गए हैं नीतीश- रविशंकर प्रसाद

रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि भाजपा ने ही नीतीश कुमार को बड़ा नेता बनाया था, उनकी राजनीति हमेशा गैर कांग्रेसवाद के ईर्द-गिर्द घूमती थी, जो अब समाप्त हो गई है। रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछा है कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार की गोद में फिर से चले गए हैं, क्या वो भूल गए हैं कि उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है।

मोदी जी की वजह से नीतीश ने जीता चुनाव- रविशंकर

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा है कि नीतीश जी से मेरा दूसरा सवाल यह है कि जेडीयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नाम की लहर के कारण ही लोकसभा चुनाव जीता था। जेडीयू को 2014 में 2 सीटें मिली थी, लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हमारे साथ गठबंधन की वजह से ही 16 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 2020 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के प्रचार की बदौलत ही उन्हें 43 सीटें मिली थी, पीएम ने आपको सीएम घोषित किया था। भाजपा के इन अहसानों को भूल गए हैं।

राजद ने बताया 'घर वापसी'

रविशंकर प्रसाद के इन आरोपों का जवाब आरजेडी की ओर से आया है। अब तो जेडीयू की सहयोगी आरजेडी ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार जी की यह घर वापसी हुई है। राजद नेता मनोज झा ने कहा है कि यह सरकार सिर्फ शपथ नहीं लेने जा रही है, बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। मनोज झा ने कहा कि जेडीयू का आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनान बहुत ही महत्वपूर्ण है, वो भी ऐसे दौर में जब मौजूदा बीजेपी ने ये तय कर लिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+