'पाकिस्तान हताश देश है', कोपेनहेगन में दिखी PAK की बौखलाहट, रविशंकर प्रसाद ने दिया करारा जवाब

Ravi Shankar Prasad: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में कुछ पाकिस्तान समर्थकों ने भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। इस पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये लोग भारत की बढ़ती ताकत से घबराए हुए हैं और ध्यान खींचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन भारत अब रुकने वाला नहीं है।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में पाकिस्तान समर्थकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर ने पाकिस्तान को एक 'हताश देश' बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों को नजरंदाज कर देना चाहिए।

Ravi Shankar Prasad

कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि भारत का सख्त रुख और वैश्विक मंचों पर बढ़ती पकड़ से पाकिस्तान परेशान है। उन्होंने कहा, "हमारा कार्यक्रम शानदार चल रहा है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कवरेज मिल रही है। पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं ने उन्हें यहां भेजा है ताकि शांति भंग की जा सके।"
ये भी पढ़ें: असीम मुनीर को चूमते नजर आए शाहिद अफरीदी और अख्तर, भड़के लोग, कहा- 'बेशर्म, झूठे और मक्कार हो तुम लोग'

PoK और बलूचिस्तान में मानवाधिकारों पर चिंता

रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार हनन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "PoK में लोग भारत में शामिल होने के लिए तड़प रहे हैं। बलूचिस्तान में महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार हो रहा है। पाकिस्तान एक हताश देश बन चुका है।"

जिन्ना का पाकिस्तान बना 'जनरल की दुकान'

सांसद प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ चार युद्ध किए, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने टिप्पणी की, "जिन्ना ने पाकिस्तान बनाया था, जो अब सिर्फ एक जनरल की दुकान बन कर रह गया है।"

डेलीगेशन का मकसद - पाकिस्तान को बेनकाब करना

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करना है। भारत चाहता है कि पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए, ताकि उसे मिलने वाले फंड्स पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी बनी रहे और वह आतंकवाद को बढ़ावा न दे सके।

कौन-कौन है डेलीगेशन में शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में रविशंकर प्रसाद के अलावा बीजेपी सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, समिक भट्टाचार्य, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस सांसद गुलाम अली खटाना और अमर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और राजदूत पंकज सरन भी शामिल हैं।

यह डेलीगेशन दुनियाभर में जाकर पाकिस्तान की हकीकत उजागर कर रहा है और भारत की वैश्विक रणनीति को मजबूती दे रहा है।
ये भी पढ़ें: 'मैं अलग धर्म की हूं और श्री श्री रविशंकर ने', कैंसर पीड़ित हिना खान ने आध्यात्मिक गुरु को लेकर दिया ऐसा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+