'मैं अलग धर्म की हूं और श्री श्री रविशंकर ने', कैंसर पीड़ित हिना खान ने आध्यात्मिक गुरु को लेकर दिया ऐसा बयान
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से मुश्किलों से घिरी हुई हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनका इलाज चल रहा है और उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे भी हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं हिना खान
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ और हेल्थ के अपडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। मुश्किल वक्त में वो हमेशा डट कर खड़ी रही हैं। उन्होंने अपनी इस लड़ाई को पॉजिटिव तरीके से लिया है और आगे बढ़ती रही हैं।

श्री श्री रविशंकर से हिना खान ने की मुलाकात
हाल ही में हिना खान ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा- मैं अलग धर्म से आती हूं। फिर भी मुझे यहां आने पर काफी शांति मिलती हैं। हिना खान बेंगलुरु स्थित श्री श्री रविशंकर के आश्रम में गई थीं।
हिना खान ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम की तस्वीरें कीं शेयर
हिना खान ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं और एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। हिना खान ने लिखा है- शहरी जीवन के भागदौड़ से दूर इस खूबसूरत आश्रम में बहुत कुछ सीखा। हर किसी को यहां आना चाहिए। आपको खुद में बदलाव नजर आएगा।
साउथ कोरिया घूमकर लौटी हैं हिना खान
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ साउथ कोरिया घूमकर लौटी हैं। उनके ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। लोगों ने तस्वीरों को देखने के बाद हिना खान की जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications