जानिए रवीना टंडन ने पीएम मोदी को खत क्यों लिखा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पीएम से वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। रवीना ने अपने लेटर में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना) का जिक्र किया है और लिखा है कि इस परियोजना के चलते वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएंगे। मौत की तरह कभी कांग्रेस भी बदनाम नहीं होती: मोदी

ध्यान देने वाली बात ये है कि इस परियोजना से वन्यजीवों को खासा नुकसान होगा। इसी संबंध में रवीना टंडन ने जानवरों के लिए कार्य करने वाली संस्था 'पेटा' से हाथ मिलाया है। रवीना ने लेटर में लिखा है कि मुंबई के आसपास के अधिकांश वन क्षेत्रों को पहले ही नष्ट कर दिया गया है। एक छोटा सा हरित क्षेत्र जानवरों के पास है, जो अब नहीं रहने वाला। प्राकृतिक घरौंदों का विनाश भारतीय वन्यजीवों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। इन वनों में आगे होने वाला विनाश इस स्थिति को बदतर कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications
