Rau's IAS कोचिंग सेंटर की कितनी है फीस, क्या-क्या है कोर्स, जहां 3 UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों की हुई मौत
Rau's IAS coaching Centre Fees: दिल्ली में Rau's IAS कोचिंग सेंटर में UPSC की तैयारी कर रहे तीन छात्र उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के निविन दलविन की 27 जुलाई की शाम को मौत हो गई है। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश के पानी के घुसने की वजह से ये भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे ने देश की राजधानी के सिस्टम की पोल खोल दी है।
श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दलविन तीनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देने वाले थे। तीनों के परिवार वालों ने Rau's IAS कोचिंग सेंटर की लाखों की फीस भरी थी। इस हादसे के बाद हमने कोचिंग सेंटर के अधिकारिक वेबसाइट www.rauias.com पर गए और ये जानने की कोशिश की कि, वहां UPSC के कोचिंग के लिए कितनी फीस ली जाती है और क्या-क्या कोर्स कराए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- UPSC की तैयारी कर रहे राजेंद्र नगर के छात्रों की सरकार से क्या है मांग? ये सब सही हो जाए, तो ऐसी नौबत ही ना आए
वेबसाइट के टॉप पर ही आपको कोर्स, फीस और कॉन्टेक्ट का ऑप्शन दिखेगा। यहां 9 से 10 महीने के जनरल स्टडी कोर्स के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा फीस ली जाती है। यहां मुख्यत दो तरह के कोर्स कराए जाते हैं, पहला ''फाउंडेशन कोर्स (IAS एग्जाम)'' और दूसरा ''टेस्ट सीरीज और क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम'' हालांकि इन दोनों कोर्स के तहत भी कई तरह के ऑप्शन हैं, जिसकी डिटेल जानकारी आप इस लिंक पर www.rauias.com पर देख सकते हैं।
कितनी है फीस?
🔴कोचिंग सेंटर की वेबसाइट मुताबिक, फाउंडेशन कोर्स (Pre & Mains) की फीस ऑफलाइन 1,75,500 रुपये है। और लाइव-ऑनलाइन वालों के लिए 95,500 रुपये है।
🔴 वहीं छह महीने के वैकल्पिक विषयों के पाठ्यक्रम की फीस 55,500 रुपये (ऑफलाइन) और 45,500 रुपये (लाइव-ऑनलाइन) है।

🔴 तीन महीने के सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) कोचिंग कोर्स की फीस 18,500 रुपये (ऑफलाइन) और 12,500 रुपये (लाइव-ऑनलाइन) है।
🔴 इसके अलावा 'टेस्ट सीरीज और क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम' की फीस 8,000 और 16 हजार रुपये है। वहीं इसमें मेन्स के लिए 15,000 से 30,000 हजार रुपये है।

वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि वो कोर्स की फीस के लिए पैसे EMI के जरिए भी लेते हैं। वहीं एडमिशन अभी भी जारी है। हालांकि वेबसाइट खोलते ही एक इस हादसे से जुड़ा प्रेस रिलीज भी दिखाई देता है, जिसमें लिखा है कि, वह इस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें- RAU'S IAS कोचिंग के जिंदा होते तीनों छात्र, अगर ना हुआ होता ये वाक्या, वीडियो देख, हर कोई कर रहा अफसोस
जानिए Rau's IAS coaching Centre के बारे में?
कोचिंग सेंटर की वेबसाइट मुताबिक, Rau's IAS कोचिंग सेंटर दिल्ली में 1953 से चल रहा है। इनका संस्थान 70 साल पुराना है। इनका दावा है कि ये भारत के सबसे भरोसेमंद संस्थान हैं और हाई क्वालिटी यूपीएससी ट्रेनिंग देते हैं। इनका कहना है कि इनके लिए हर एक छात्र बहुत जरूरी है, इसलिए ये ऑफलाइन एक बैच में 100 से ज्यादा छात्रों को नहीं पढ़ाते हैं। ये छोटे-छोटे बैच में पढ़ाते हैं। ये हर साल समयबद्ध तरीके से सिलेबस का 100 फीसदी कवरेज करते हैं।
कैसे Rau's IAS coaching सेंटर में होती है एडमिशन?
वेबसाइट पर यहां पढ़ रहे छात्रों और अन्य किसी भी विजिटर के लिए एक लॉगिन का भी ऑप्शन है, जहां आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर लॉगिन करके अन्य जानकारी डिटेल में ले सकते हैं। लॉगिन के लिए इस लिंक पर https://elearn.rauias.com/accounts/login/?next=/ जा सकते हैं।
एडमिशन की जानकारी भी आपको इसी लिंक पर मिलेगी। एडमिशन यहां आप ऑफलाइन इनके कोचिंग सेंटर में आकर ले सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications