RAU'S IAS कोचिंग के जिंदा होते तीनों छात्र, अगर ना हुआ होता ये वाक्या, वीडियो देख, हर कोई कर रहा अफसोस

Old Rajendra Nagar Case (Rau IAS coaching Centre): दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के RAU'S IAS कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई की शाम हुए एक दुखद हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर बारिश का पानी जमा था, जो अचानक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में भर गया। हादसे के वक्त RAU'S IAS कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में 30 छात्र थे, जिसमें से 27 तो निकल गए लेकिन तीन की जान चली गई।

मौत के कारण ने दिल्ली के सरकार और यहां की प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। इस घटना को लेकर अब दिल्ली पुलिस और प्रशासन दोनों अलर्ट हैं और जांच में लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आए हैं, इसमें से एक महिंद्रा थार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए जानें क्यों?

Old Rajendra Nagar Case

ये भी पढ़ें- UPSC की तैयारी कर रहे राजेंद्र नगर के छात्रों की सरकार से क्या है मांग? ये सब सही हो जाए, तो ऐसी नौबत ही ना आए

कैसे थार बनी Rau's IAS कोचिंग सेंटर हादसे की वजह!

सोशल मीडिया पर एक काले रंग की थार का वीडियो वायरल हो रहा है। Rau's IAS कोचिंग सेंटर के स्टडी सर्किल बिल्डिंग के सामने जलभराव वाली सड़क पर एक महिंद्रा काली थार तेजी से भागती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि तेज रफ्तार थार के कारण बेसमेंट गेट पर लगा स्टील शेड (स्टील का गेट) पानी के दबाव के कारण टूट गया था।

Old Rajendra Nagar Case

वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि जैसे ही स्टील शेड ढहा, पानी जेत गति से बेसमेंट में घुस गया। बताया जा रहा है कि थार ने बहुत ही तेज गति से टर्न लिया था, जिसकी वजह से बेसमेंट के ऊपर बना स्टील का गेट टूट गया और पानी बेसमेंट के अंदर गया।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है और सरकार और प्रशासन के साथ-साथ रैश ड्राइविंग करने वालों को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कईयों ने लिखा है कि काश ये थार का ड्राइवर थोड़ा आराम से ड्राइविंग करता और गेट ना टूटता तो ये हादसा ना होता। हर कोई ये वीडियो देखकर अफसोस कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi कोचिंग सेंटर के मालिक को लेकर Oneindia पर बड़ा खुलासा, दिल्लीवासियों ने खोल दी पूरी पोल!

CCTV से हुई थार के मालिक की पहचान, ड्राइवर गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी से थार के मालिक की पहचान की गई थी। पुलिस ने थार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन की सीज कर लिया है। अब तक सात गिरफ्तार लोगों में थार का ड्राइवर भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए अभिषेक गुप्ता (कोचिंग सेंटर का मालिक) और देशपाल सिंह (कोऑर्डिनेटर) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली नगर निगम ने भी कार्रवाई करते हुए अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 13 कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बेसमेंट में घुट गए सपने... श्रेया के पिता ने कर्ज लेकर कराया था कोचिंग में एडमिशन, दूध बेच कर उठा रहे थे खर्च

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके का किया दौरा

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार (29 जुलाई) को ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके का दौरा किया और कोचिंग सेंटर के बाहर तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीके सक्सेना के सामने अपनी शिकायतें रखीं, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+