Delhi कोचिंग सेंटर के मालिक को लेकर Oneindia पर बड़ा खुलासा, दिल्लीवासियों ने खोल दी पूरी पोल!

राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर की यूपीएससी कोचिंग संस्थान में हुआ हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हादसे वजह को लेकर अब सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, आईएएस कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। मृतकों में जिसमें नेविन डाल्विन, श्रेया यादव और तान्या सोनी शामिल हैं। इनकी मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? इसको लेकर वनइंडिया की एक ग्राउंड रिपोर्ट में दिल्लीवासियों ने सिस्टम को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

दिल्ली की Rau's IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के कारण इस वक्त दिल्ली में हंगामा मचा हुआ है। सड़कों पर कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच हादसे में जान गंवाने वाले तीनों स्टूडेंट्स के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक ये सब हुआ कैसे?

Delhiites expose IAS Coaching centre whole story

दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग सेंटर (Rau IAS Coaching Center) के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों व अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

इस बीच सामने आया है कि बेसमेंट में बिना परमिशन के लाइब्रेरी चल रही थी, जो कि पूरी तरह से गैर कानूनी है। Oneindia की ग्राउंड रिपोर्ट में दिल्लीवासियों ने बताया कि हर बार बारिश में कोचिंग सेंटर के सामने और बेसमेंट में पानी भरता है। लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कुछ नहीं किया जाता है।

एक अन्य स्थानीय के मुताबिक, ओल्ड राजेंद्र नगर के 80% कोचिंग सेंटर्स में लाइब्रेरी बेसमेंट में बनी है। 10 मिनट की बारिश में यहां पानी भर जाता है। वहीं एक स्टूडेंट ने राव कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता को निशाने पर लिया और कहा कि लाइब्रेरी में अंदर जाने और निकलने का एक ही रास्ता है। व्यवस्था ऐसी है किसी भी हादसे के वक्त यहां पूरी तरह सबका बचना संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+