Ratan Tata Successor: कौन हैं माया टाटा? जो हो सकती हैं रतन टाटा की उत्तराधिकारी, रिश्ते में क्या लगती हैं?
Ratan Tata Successor Maya Tata: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रतन टाटा के निधन के साथ भारत के औद्योगिक जगत को बड़ा झटका लगा है। रतन टाटा के निधन के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा? टाटा ग्रुप को अब कौन संभालेगा? ऐसे कई सवाल हैं, जो लोगों के मन में उठ रहे हैं?
रतन टाटा ने शादी नहीं की थी। उनका कोई अपना परिवार या कोई गोद लिया हुआ संतान नहीं है? ऐसे में उत्तराधिकारी को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है। टाटा समूह में हमेशा से अगली पीढ़ी के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि रतन टाटा की अथाह संपत्ति का मालिक कौन होगा?

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?
Ratan Tata Successor? कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
रतन टाटा के सबसे करीबी रिश्तों में से नोएल टाटा ही एक हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। यह पारिवारिक बंधन नोएल टाटा को टाटा विरासत को संभालने में महत्वपूर्ण स्थान पर रखता है।
नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं जिन्हें टाटा विरासत के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। माया टाटा , नेविल टाटा (Neville Tata), लिआ टाटा (Leah Tata)। इन तीनों में से सबसे ज्यादा वारिस बनने की संभावना माया टाटा की है।
रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा का वारिस माया टाटा होंगी। माया टाटा को लेकर चर्चा है कि वह टाटा ग्रुप के बिजनस और विरासत को संभाल सकती हैं। असल में माया टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की बेटी हैं। माया टाटा के अलावा उनके भाई नेविल टाटा का भी वारिस हो सकते हैं। या संपत्ति का बटंवारा दोनों में आधा-आधा हो सकता है। ये दोनों टाटा समूह में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अन्य पेशेवरों की तरह कंपनी में काम कर रहे हैं।
हालांकि रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माया टाटा का नाम इस संदर्भ में चर्चाओं में आ रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं माया टाटा और रतन टाटा से क्या है उनका संबंध।
ये भी पढ़ें- Ratan Tata Death: नहीं रहे टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम
who is Maya Tata कौन हैं माया टाटा?
माया टाटा परिवार की युवा पीढ़ी का हिस्सा हैं। वह रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की बेटी हैं। माया की मां आलू मिस्त्री आयरलैंड की नागरिक हैं। वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके सायरस मिस्त्री की बहन हैं। समझा जाता है कि रतन टाटा माया को टाटा ग्रुप की विरासत संभालने के लिए तैयार कर रहे थे।
माया अपने भाई-बहनों लियो और नेविल के साथ टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट की बोर्ड सदस्य हैं। टाटा परिवार की वैभवशाली विरासत के हिस्से के रूप में माया के पास व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावनाएं भी हैं।
Maya Tata Education and career: माया टाटा शिक्षा और करियर
माया टाटा ने पढ़ाई लंदन के प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक और बेज बिजनेस स्कूल से की है। माया टाटा ने अपने करियर की शुरुआत टाटा अपॉर्च्युनिटीज फंड में रतन टाटा के मार्गदर्शन में की थी।
डीएनए और द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक उन्होंने पोर्टफोलियो मैनेजर और इंवेस्टर रिलेशनशिप रिप्रजेंटेटिव के रूप में कार्य किया। हाल ही में उन्होंने टाटा कैपिटल के साथ काम करने के बाद टाटा डिजिटल में स्थानांतरित किया है। उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स और टाटा समूह के कुछ अन्य विंग्स में अपनी भूमिकाएं निभाईं। टाटा समूह के कार्यों में उनकी गहरी रुचि और उनके मेहनत ने उन्हें टाटा परिवार का एक सक्रिय सदस्य बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications