Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?
Ratan Tata Net Worth in hindi: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की उम्र में 09 अक्टूबर की रात निधन हो गया है। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का नाम सुनते ही हमारे मन में भारतीय उद्योग जगत का एक ऐसा चेहरा उभर आता है, जो न केवल अपनी कारोबारी कुशलता के लिए जाना जाता है बल्कि अपने समाजसेवा और विनम्रता के कारण भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं।
रतन टाटा अपने पीछे अथाह संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद ये बात हर कोई जानना चाहता है कि उनका उत्तराधिकारी यानी उनका वारिस कौन होगा? अब कौन उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति को संभालेगा? आइए जानते हैं कि रतन टाटा अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और कौन अब उनकी शानदार विरासत कौन बढ़ाएगा?

Ratan Naval Tata Net Worth: रतन टाटा की संपत्ति
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके रतन टाटा ने भारत में बिजनेस का मतलब ही बदल दिया है। वह हमेशा से बिजनेस से ज्यादा समाज के प्रति अपने दायित्व को महत्व देते आए हैं।इस वजह से रतन टाटा की कुल संपत्ति का आंकलन करना कठिन हो जाता है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा अपने पीछे 3,800 करोड़ करोड़ रुपये छोड़ गए हैं। उनकी संपत्ति $5.4 बिलियन डॉलर के आसपास माना जाता है।
रतन टाटा का नाम भारत ही बल्कि एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में आता था। लेकिन उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर उनके नाम से नहीं जुड़ा है। इसका कारण है कि टाटा ग्रुप की अधिकांश कंपनियां टाटा ट्रस्ट के अधीन आती हैं। टाटा ट्रस्ट, टाटा संस के करीब 66 प्रतिशत शेयरों का मालिक है और इन शेयरों से होने वाली आय का उपयोग मुख्यतः समाज कल्याण में किया जाता है। इस कारण से रतन टाटा की व्यक्तिगत नेटवर्थ की तुलना में टाटा ग्रुप का सामूहिक संपत्ति अधिक दिखाई देता है।
रतन टाटा अपनी अथाह संपत्ति के बावजूद, साधारण जीवनशैली और टाटा ट्रस्ट के जरिए धर्मार्थ कार्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
Tata Group Market value: टाटा ग्रुप का सामूहिक मार्केट वैल्यू
यदि टाटा ग्रुप के सामूहिक मूल्य की बात करें, तो इस समूह का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 24 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन, टाटा पावर जैसी अनेक कंपनियां इस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिनका भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा नाम है। टाटा ग्रुप न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।
Ratan Tata Successor: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
माया टाटा (Maya Tata) को टाटा समूह की संपत्तियों का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है और ऐसा समझा जा रहा है कि रतन टाटा उन्हें समूह का नेतृत्व करने के लिए तैयार कर रहे थे। माया, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की बहन आलू मिस्त्री की बेटी हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications