Ratan Tata Death: नहीं रहे टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम
Ratan tata death news in hindi: टाटा ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan tata passed away) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार देर रात निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे और गंभीर हालत के चलते उन्हें मुंबई के एक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।
दरअसल, बढ़ती उम्र के कारण रतन टाटा को कई तरह की परेशानियां थीं। बुधवार की शाम रतन टाटा की तबीतय ज्यादा खराब होने की खबर सामने आई थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

रतन टाटा पद्म विभूषण से सम्मानित (Padma Vibhushan Ratan Tata)
रतन टाटा साल 1991 में टाटा समूह के चैयरमैन बन थे और उन्होंने उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रतन टाटा नाम भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में शुमार है। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था, जो देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।
राजनेताओं ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा कि रतन टाटा के निधन से दुखी हूं। वह भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज थे, जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
वहीं, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने X पर लिखा कि मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर है और रतन के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में होने में बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए, इस समय उनका मार्गदर्शन और अमूल्य होता। उनके जाने के बाद, हम बस यही कर सकते हैं कि उनके उदाहरण का अनुकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हों।
क्योंकि वह एक ऐसे व्यवसायी थे जिनके लिए वित्तीय संपत्ति और सफलता सबसे उपयोगी तब थी जब इसे वैश्विक समुदाय की सेवा में लगाया जाता था। अलविदा और भगवान की कृपा हो। आपको भुलाया नहीं जाएगा। क्योंकि किंवदंतियां कभी नहीं मरतीं... ओम शांति"।












Click it and Unblock the Notifications