ABVP का विरोध करने पर शहीद की बेटी को रेप की धमकी, बयां किया दर्द

एबीवीपी ने गुरमेहर के आरोपों पर पलटवार किया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत बहुगुणा ने कहा, 'हम जहां भी देश की अखंडता को मुश्किल में पाएंगे हम वहां विरोध दर्ज कराएंगे।'

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में हुई झड़प का विरोध करने वाली युवती को रेप की धमकी मिली है। कारगिल वार में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने एबीवीपी का विरोध किया था जिसके बाद उसे लगातार धमकी दी जा रही है।

ABVP का विरोध करने पर शहीद की बेटी को रेप की धमकी, बयां किया दर्द

'यह काफी डरावना है'
उसने कहा, 'मुझे सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। मेरी तस्वीर पर लोग मुझे धमकी दे रहे हैं और देशद्रोही करार दे रहे हैं। मुझे लगता है यह काफी भयावह है जब लोग आपको हिंसा और रेप की धमकी देते हैं। राहुल नाम के एक लड़के ने काफी विस्तार से एक कमेंट में यह लिखा है कि वह कैसा मेरा रेप करना चाहता है।' READ ALSO: उड़ते विमान में यात्री ने दो एयर होस्टेस से किया 'गंदा काम'

उमर खालिद को लेकर हुआ था विरोध
एबीवीपी ने गुरमेहर के आरोपों पर पलटवार किया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत बहुगुणा ने कहा, 'हम जहां भी देश की अखंडता को मुश्किल में पाएंगे हम वहां विरोध दर्ज कराएंगे।' दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में आयोजित एक सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाए जाने के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। उमर खालिद पर बीते साल देशविरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था। READ ALSO: वैलेंटाइन डे पर झाड़ियों के पीछे मिले कपल का VIDEO वायरल

फेसबुक पर लिखी पोस्ट
फेसबुक पर एक पोस्ट में गुरमेहर ने पोस्टकार्ड के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिस पर लिखा था, 'मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। देश का हर छात्र मेरे साथ है। #StudentsAgainstABVP'। इस पोस्ट पर उसे काफी अपशब्द कहे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+