जेट एयरवेज की फ्लाइट में दो एयर होस्टेस से छेड़छाड़, आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार
आरोपी की इस हरकत पर एयर होस्टेस ने क्रू के दूसरे सदस्यों से उसकी शिकायत की। लेकिन उसने उनसे भी बदसलूकी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट कैप्टन से इस मामले में शिकायत की।
नागपुर। मुंबई से नागपुर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में दो एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक पेशे से हार्डवेयर इंजीनियर है और उसने शराब पी रखी थी। शनिवार को हुई इस घटना में आरोपी की पहचान आकाश गुप्ता के रूप में हुई है। एयर होस्टेस ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

क्रू के दूसरे सदस्यों से भी की बदसलूकी
पुलिस के मुताबिक, जेट एयरवेज की फ्लाइट 9S24460 में शराब के नशे में धुत आरोपी सीट नंबर 41ई पर बैठा था। आरोपी ने खाना सर्व करते समय एयर होस्टेस के हाथ पकड़ लिए। आरोपी की इस हरकत पर एयर होस्टेस ने क्रू के दूसरे सदस्यों से उसकी शिकायत की। लेकिन उसने उनसे भी बदसलूकी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट कैप्टन से इस मामले में शिकायत की। READ ALSO: वैलेंटाइन डे पर झाड़ियों के पीछे मिले कपल का VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश का है आरोपी
आरोपी मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है। 42 वर्षीय कैप्टन गोपाल सिंह मोहन सिंह ने सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी और फ्लाइट लैंड होते ही आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। सीआईएसएफ ने सोनेगांव पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications