गुजरात में बढ़ा UP-बिहार के लोगों पर हमला, अब तक 342 लोगों की गिरफ्तारी
नई दिल्ली। गुजरात में एक बार फिर से नॉन गुजरातियों पर हमला बढ़ गया है। गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आने के बाद गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमले तेज हो गए हैं। खासकर यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मामले में अब तक 42 केस दर्ज हो चुके हैं तो वहीं 342 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को गैर-गुजरातियों पर कोटांबी और कामरोल गांव के 17 लोगों ने हमला कर दिया। तमाम सुरक्षा के इंतजाम के बावजूद गैर गुजरातियों पर हमले कम नहीं हो रहे हैं। गौरतलब है कि 28 सितंबर को 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में एक बिहारी युवक को गिरफ्तार किया गया था । इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर यूपी-बिहार के लोगों को लेकर कई नफरत भरे संदेश वायरल हो गए, जिसके बाद गैर-गुजरातियों खासकर यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़क गई।












Click it and Unblock the Notifications