Ranya Rao Case Timeline: खुली सोना-ग्लैमर-हवाला की परतें, बेल के बाद भी रान्या जेल में? 8 एपिसोड में पूरा केस
Ranya Rao Gold Smuggling Timeline: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रान्या राव इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोना तस्करी केस को लेकर सुर्खियों में हैं। मार्च 2025 में जब उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि यह केस इतना बड़ा रूप ले लेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि यह सिर्फ एक अभिनेत्री की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल तस्करी और हवाला नेटवर्क का हिस्सा है। कई फर्जी कंपनियों के जरिए रान्या के खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए।
ED के मुताबिक, एक कंपनी ने दावा किया कि रान्या ने 'निर्माण श्रमिकों की सप्लाई' की - जबकि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। इसी तरह, फर्जी परामर्श और मीडिया सौदों के नाम पर बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। यह सब काले धन को सफेद करने की साफ साजिश लग रही है। आइए आपको रूबरू कराते हैं 8 एपिसोड में रान्या राव की पूरी क्राइम कहानी से, साथ ही जानेंगे कब-कब क्या हुआ?

एपिसोड 1: एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी - जब ग्लैमर के पीछे छुपी एक साजिश बेनकाब हुई
3 मार्च 2025। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। दुबई से लौटी एक महिला को डीआरआई ने गिरफ्तार किया - ये कोई आम मुसाफिर नहीं, बल्कि कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव थीं। उनके पास से बरामद हुआ 14.2 किलो सोना, जिसकी कीमत ₹12.86 करोड़ से ज्यादा आंकी गई। बेल्ट और जैकेट में छुपा ये सोना देश की सुरक्षा और सिस्टम पर एक बड़ा सवाल बनकर उभरा।
एपिसोड 2: जब लावेल रोड का दरवाजा टूटा - करोड़ों की नकदी, आभूषण और ईडी की दस्तक
5 मार्च को रान्या के आलीशान अपार्टमेंट पर छापेमारी होती है। टीम को मिलते हैं- ₹2.06 करोड़ के आभूषण और ₹2.67 करोड़ कैश। यानी कुल जब्ती की रकम पहुंची ₹17.29 करोड़। ये अब महज 'ग्लैमर गर्ल' की कहानी नहीं थी, ये बन चुका था क्राइम-नेटवर्क का एक्सपोज।
एपिसोड 3: हवाला, शेल कंपनियां और गोल्ड स्मगलिंग का जाल
ED की जांच में सामने आया एक जटिल हवाला नेटवर्क, जिसमें शामिल थे- नकली बिलिंग कंपनियां, फर्जी परामर्श सेवाएं, विदेशी मुद्रा का अवैध लेन-देन। एक कंपनी ने दावा किया कि रान्या ने कंस्ट्रक्शन लेबर सप्लाई की - एक ऐसा धंधा जिससे रान्या का कभी कोई वास्ता नहीं था। करोड़ों रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर हुए।
एपिसोड 4: एक एजुकेशनल ट्रस्ट से आया 40 लाख का बिल भुगतान - किसके इशारे पर?
ED के लिए ये चौंकाने वाला खुलासा था - एक शिक्षा संस्थान ने रान्या के क्रेडिट कार्ड का ₹40 लाख का भुगतान किया। कोई दस्तावेज नहीं, कोई वैध कारण नहीं, सिर्फ एक 'प्रभावशाली व्यक्ति' का संदिग्ध इशारा। इस लीड ने ED को कर्नाटक के गृहमंत्री G. परमेश्वर से जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचा दिया। जांच की आंच अब राजनीति तक पहुंच चुकी थी।
एपिसोड 5: COFEPOSA का शिकंजा - जमानत मिली, लेकिन आजादी नहीं
20 मई 2025 को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट जमानत। लेकिन रान्या जेल से बाहर नहीं आईं। क्यों? वजह है- उस पर लगा है COFEPOSA (विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974)। इसके तहत उन्हें कम से कम एक साल तक बिना ट्रायल जेल में रखा जा सकता है।
एपिसोड 6: तरुण कोंडुरु राजू - सिर्फ दोस्त या साथी अपराधी?
रान्या के साथ इस कहानी में एक और किरदार है - तेलुगु अभिनेता व बिजनेसमैन तरुण कोंडुरु राजू, जो मार्च में गिरफ्तार हुआ। फर्जी कंपनियों, हवाला और तस्करी में संदिग्ध भूमिका सामने आई। रान्या से जुड़ा हर लेन-देन अब शक के घेरे में।
एपिसोड 7: राजनीति की गर्मी - दलित बनाम DRI या असली कनेक्शन?
ED की छापेमारी जैसे ही कांग्रेस नेता G. परमेश्वर से जुड़े ट्रस्ट तक पहुंची, राजनीति गरमा गई- कांग्रेस ने इसे दलित नेताओं को निशाना बनाने की साजिश कहा। बीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री तस्करी में शामिल हैं। इस बीच जनता पूछ रही है - क्या वाकई एक्ट्रेस अकेली थी, या कोई VIP भी पर्दे के पीछे है?
एपिसोड 8: रान्या राव - ग्लैमर से गिरफ्तारी तक का सफर (Who is Ranya Rao)
- जन्म: चिक्कमगलुरु, कर्नाटक
- सौतेले पिता: सीनियर IPS ऑफिसर के. रामचंद्र राव
- शुरुआत: 'माणिक्य' से स्टारडम
- लाइमलाइट से दूर: 2017 के बाद
- संगीन यात्राएं: 15 दिन में 4 बार दुबई
- कथित अपराध: गोल्ड स्मगलिंग, हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग
Ranya Rao Case Timeline: रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस में कब क्या हुआ? (मार्च-मई 2025)
- 3 मार्च 2025 : दुबई से लौटते वक्त बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रन्या राव गिरफ्तार। उनके पास से 14.2 किलोग्राम सोने की ईंटें बरामद (₹12.56 करोड़)।
- 4 मार्च 2025: कोर्ट ने रन्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
- 5 मार्च 2025: लावेल रोड स्थित फ्लैट पर DRI की रेड, ₹2.7 करोड़ नकद और ₹2.1 करोड़ की ज्वैलरी बरामद।
- 7 मार्च 2025: कोर्ट ने रन्या को 3 दिन की DRI कस्टडी में भेजा।
- 10 मार्च 2025: रन्या का दोस्त तरुण राजू गिरफ्तार, 5 दिन की DRI हिरासत मिली।
- 11 मार्च 2025: रन्या के सौतेले पिता और DGP के. रामचंद्र राव पर मदद के आरोप लगे। राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए।
- 18 मार्च 2025: DRI ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। पता चला - रन्या ने 15 दिन में 4 बार दुबई यात्रा की थी।
- 26 अप्रैल 2025: कर्नाटक हाईकोर्ट ने रन्या की जमानत याचिका खारिज की। इसके बाद उन्हें COFEPOSA के तहत हिरासत में लिया गया - अब 1 साल तक जमानत नामुमकिन।
- 20 मई 2025: चार्जशीट समय पर दाखिल न होने के कारण कोर्ट ने रन्या व तरुण को डिफॉल्ट जमानत दी। लेकिन COFEPOSA के चलते रन्या को जेल से रिहाई नहीं मिली।
- 21-22 मई 2025: ED ने कर्नाटक गृह मंत्री जी. परमेश्वर से जुड़े ट्रस्ट्स पर छापेमारी की। जांच में खुलासा - ट्रस्ट ने रन्या के ₹40 लाख के क्रेडिट कार्ड बिल चुकाए, लेकिन कोई दस्तावेजी सबूत नहीं।












Click it and Unblock the Notifications