बॉलीवुड एक्टर्स की पीएम से मुलाकात, रणवीर ने मोदी को दी जादू की झप्पी और फिर...

नई दिल्ली। गुरुवार को बॉलीवुड के कई बड़े सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और इंडस्ट्री के बारे में बातचीत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान रणवीर ने पीएम को गले लगाते हुए एक खूबसूरत फोटो क्लिक कराई। इस फोटो के इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- जादू की झप्पी... हमारे महान देश के माननीय प्रधानमंत्री से मिलने का सौभाग्य।

ranveer singh gave jaadoo ki jhappi to pm narendra modi shared photo

रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में 22 लाख से अधिक लाइक आ गए। इस बैठक के दौरान एकता कपूर, भूमि पेडनेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, करण जौहर, राजकुमार राव, वरुण धवन, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना भी पहुंचे थे। सभी ने इस बैठक की कई तस्वीरें शेयर कीं। करण जौहर ने इस मुलाकात की एक सेल्फी शेयर करते हुए बैठक के बारे में थोड़ा संक्षेप किया। उन्होंने पीएम से मुलाकात को एक अतुल्य अवसर बताया और फिल्म टिकट की कीमतों से जीएसटी कम करने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री की और से पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। इस बैठक में फिल्मों के व्यवसाय पर लंबी चर्चा की गई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमें सुनने के लिए नरेंद्र मोदी सर का शुक्रिया। ये सम्मानजनक था। फिल्म इंडस्ट्री के लिए आपके समर्थन के लिए हम आभारी हैं। पीएम से मुलाकात की तस्वीर में सभी एक्टर्स जहां मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं वहीं रणवीर मानो खिलखिला रहे हैं। रणवीकर सिंह के इस अनोखे और अलग अंदाज को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने न सिर्फ नोट किया और फोटो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री के मुलाकात करते हुए सिर्फ तुम ही ऐसा एक्सप्रेशन दे सकते हो। पीएम से मिलते हुए सभी शिष्टाचार में सीधे खड़े थे जबकि रणवीर सिंह ने बिल्कुल दोस्ताना भरे अंदाज में उन्हें गले लगा लिया था।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिले बॉलीवुड के सितारे, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+