'विभाजन दिवस' पर कांग्रेस का तंज, सुरजेवाला बोले- पहले तो PAK से प्यार, चुनाव आते ही याद आया 'बंटवारा'
नई दिल्ली, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच एक दिन पहले यानी शनिवार को केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का ऐलान किया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा। केंद्र सरकार के इस फैसले पर अब कांग्रेस ने तंज कसा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के ऐलान को उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के 'विभाजनकारी छल-कपट' की पोल अब देश के सामने है। सुरजेवाला ने अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी के उस खत को शेयर किया है जिसे उन्होंने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को लिखा था।
यह भी पढ़ें: बिहारः RJD से पांच बार विधायक रहे मुनेश्वर चौधरी और कांग्रेस नेता राजेश राम JDU में होंगे शामिल
सुरजेवाला ने ट्वीट में पीएम मोदी की चिट्ठी के साथ कैप्शन में लिखा, 'विभाजनकारी छल-कपट की पोल खुली-देश को नहीं बरगला सकते! चुनाव नहीं होते तो पाकिस्तान से प्यार जताते हैं, चुनाव आते ही 'बंटवार' की शरण में चले जाते हैं। भाजपाई इतिहास से तो प्रतिशोध ले रहे हैं, पर यह तो बताएं कि वर्तनाम को क्या दे रहे हैं?' बता दें कि पीएम मोदी ने 14 अगस्त, 2015 को पीएम इमरान खान को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ये खत लिखा था। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह घोषणा करने से पहले इस बात की माफी मांगनी चाहिए थि कि उनके 'वैचारिक पूर्वजों' और मुस्लिम लीग के कारण ही देश का बंटवारा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications