बिहारः RJD से पांच बार विधायक रहे मुनेश्वर चौधरी और कांग्रेस नेता राजेश राम JDU में होंगे शामिल

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो नेता जनता दल यूनाइटेड का दामन थामेंगे। राष्ट्रीय जनता दल से पांच बार विधायक रह चुके पूर्व खान मंत्री मुनेश्वर चौधरी और कांग्रेस पार्टी के राजेश राम जदयू में शामिल होंगे। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनन के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि उनकी यह कोशिश होगी, जो भी लोग जदयू की विचारधारा को मानने को तैयार होंगे या फिर किसी अन्य वजह से जदयू से बाहर चले गए होंगे, उनका पार्टी स्वागत करेगी।

rjd leader muneshwar chaudhary and congress leader will join jdu

बता दें कि राजद नेता मुनेश्वर यादव पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से राजद छोड़ कुछ दिन के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी में चले गए थे। अब उन्होंने फैसला किया कि वो नीतीश कुमार के साथ राजनीति की अगली पारी खेलेंगे। मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के काम से वो 2005 से ही प्रभावित हैं और 2015 में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का मौका भी मिला था। लेकिन जिस पार्टी में लंबे समय से सेवा की उस पार्टी ने मेरा महत्व नहीं समझा। अब राजद पहले वाला राजद नहीं रह गया है।

वहीं पंचायत प्रतिनिधि से चुनाव जीत कर एमएलसी रहे राजेश राम भी कांग्रेस को छोड़ कर जदयू का दामन थामेंगे। राजेश राम पूर्व सांसद पूर्णमासी राम के भाई भी हैं और इनके परिवार की चंपारण की राजनीति में अहम भूमिका मानी जाती है। राजेश राम ने बताया कि नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं तो उसे निभाते भी हैं। लेकिन आज दूसरी तमाम पार्टियां सिर्फ राजनीति ही करती हैं। विकास से कोई मतलब नहीं है।

वहीं दलबदल की इस पहल पर JDU के वरिष्ठ नेता व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि जो लोग भी जदयू के प्रति आकर्षित होकर आ रहे हैं वो नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित हैं। नीतीश कुमार का यही USP भी है। जदयू नेता ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, अभी कई और दूसरे दलों के नेता JDU के सम्पर्क में हैं. बहुत जल्द कई और लोग JDU में शामिल होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+