Zomato डिलीवरी ब्वॉय के लिए Rakhi Sawant का छलका दर्द, लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से जोमैटो विवाद काफी सुर्खियो में है। मॉडल हितेशा चंद्रानी द्वारा जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय कामराज पर मुक्का मारने का आरोप लगाए जाने के बाद यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है। इस मामाले पर अब बॉलीवुड और टीवी जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत ने जोमैटो विवाद पर अपना रिएक्शन देते हुए डिलीवरी ब्वॉय कामराज के पक्ष में बयान दिया है। बकौल राखी, कामराज के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है।

राखी सावंत ने डिलीवरी ब्वॉय का किया सपोर्ट

राखी सावंत ने डिलीवरी ब्वॉय का किया सपोर्ट

बुधवार को राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर दिए एक इंटरव्यू में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का सपोर्ट किया। राखी सावंत ने कहा कि वह कामराज के लिए बहुत दुखी हैं, क्योंकि वे लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच भी घरों में आराम से बैठे लोगों के लिए काम कर रहे हैं। राखी ने बताया कि जब भी उनके घर कोई डिलीवरी ब्वॉय आता है तो वह पानी के लिए जरूर पूछती हैं। जोमैटो विवाद पर राखी सावंत ने कामराज को लेकर काफी कुछ कहा।

राखी सावंत ने लोगों से की भावुक अपील

राखी सावंत ने लोगों से की भावुक अपील

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन नाम से फेमस राखी ने कहा, 'उसके (कामराज) साथ बहुत अन्याय हुआ है, मैं दुखी हूं। दोस्तों, जोमैटो या स्विगी वाले आपके घर आपके पेट की आग बुझाने आते हैं। उनका सम्मान कीजिए, उनको प्यार कीजिए। ऐसे कोरोना वायरस के खौफ में वो लोग अपनी नौकरी कर रहे हैं। मैं यह तो नहीं कह रही कि आप उन्हें अपने घर बिठाकर खाना खिलाएं, लेकिन आप कम से कम उन्हें एक ग्लास पानी के लिए तो पूछ ही सकते हैं। मैं हमेशा पिलाती हूं।'

प्यार के लिए टैक्स नहीं देना पड़ता

प्यार के लिए टैक्स नहीं देना पड़ता

राखी सावंत के इस बयान के बाद जरूर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय कामराज को भी थोड़ी हिम्मत मिली होगी। राखी ने आगे कहा कि हम और कुछ नहीं तो कम से कम लोगों को प्यार तो दे ही सकते हैं। प्यार के लिए किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता। बता दें कि राखी सावंत हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस 14 में अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में थीं। अपने कॉमेडी से राखी सावंत ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया था और वह ग्रैंड फिनाले तक भी पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने शेयर की अपनी रेयर तस्वीरें, बचपन से जवानी तक की Photos से बयां किया स्ट्रगल का दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+