राखी सावंत ने शेयर की अपनी रेयर तस्वीरें, बचपन से जवानी तक की Photos से बयां किया स्ट्रगल का दर्द
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कुछ सहन करना पड़ा है। पिछले महीने ही खत्म हुए बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने दर्शकों का खूब दिल जीता, हालांकि वह ट्रॉफी नहीं जीत सकीं लेकिन 14 लाख रुपए की धनराशि लेकर शो छोड़ने के फैसले के लिए उनकी तारीख की जाती है। इन दिनों राखी सावंत, कैंसर से पीड़िता अपनी मां के इलाज में लगी हुईं हैं, लेकिन समय मिलने पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस का भी मनोरंजन कर रही हैं।

राखी सावंत ने शेयर की अनसीन तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर राखी सावंत काफी एक्टिव हैं और वह समय-समय पर फोटोज पोस्ट करती रहती है। एक्ट्रेस ने हाल में अपने दिल के सबसे करीब तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है, जो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में राखी सावंत पिछले दो दशकों से एक्टिव हैं, उन्होंने अपने दम पर खुद की पहचान बनाई।राखी सावंत उन सभी के लिए एक मिसाल है जो फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहते हैं।

'बचपन से लेकर जवानी तक का सफर'
बॉलीवुड में 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी ने अपने तस्वीरों के जरिए बचपन से लेकर अब तक के सफर को तस्वीरों से जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। राखी सावंत के इस पोस्ट में 10 तस्वीरों को देखा जा सकता है, जो उनके बचपन से लेकर जवानी तक के सफर को बयां करती हैं। इस स्लाइड में राखी सावंत की कुछ ऐसी अनसीन तस्वीरें भी हैं जिसे फैंस ने इससे पहले कफी नहीं देखा है। बचपन की फोटो में राखी जितनी क्यूट लग रही हैं, वहीं कुछ फोटोज में वह काफी हॉट नजर आ रही हैं।

पोस्ट के साथ लिखा इमोशनल कैप्शन
फोटो पोस्ट करते हुए राखी सावंत ने भावुक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बचपन से लेकर अब तक का सफर..मैं बहुत खुश हूं। मैंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। प्लीज मेरी बचपन की तस्वीरों पर अपनी राय दीजिए।' राखी की इन तस्वीरों को फैंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है, खबर लिखे जाने तक पोस्ट पर 67 हजार से अधिक लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने फोटो की तारीफ करते हुए लिखा, मैम अच्छे लग रहे हो। राखी के बचपन की फोटो पर यूजर्स ने सो क्यूट कहा है।

घर में नहीं थी फिल्मों में जाने की इजाजत
आपको बता दें कि बॉलीवुड में वैसे तो राखी सावंत को कई नामों से जाना जाता है लेकिन उनका असली नाम बहुत ही कम लोगों को पता है। राखी सावंत का असली नाम नीरू भेदा है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद नीरू ने अपना नाम बदलकर राखी सावंत कर लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए राखी सावंत को सबसे पहले अपनी लड़ाई घर वालों से लड़ने पड़ी थी। बॉलीवुड और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए राखी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: राखी सावंत का नया दावा- जावेद अख्तर बनाना चाहते हैं मेरी बायोपिक, ये फेमस एक्ट्रेस निभा सकती हैं किरदार












Click it and Unblock the Notifications