CNG पंप पर गैस भरवाने के बाद टैंपो में लग गई आग, जलकर हुआ राख, ड्राइवर की सतर्कता से जनहानि टली
सूरत। गुजरात में सूरत के नाना वराछा इलाके में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, उसका ऑटो रिक्शा जलकर खाक हो गया। हुआ यूं कि, ड्राइवर ने सीएनजी पंप पर गैस भरवाई थी। उसके बाद ऑटो को जैसे ही उसने स्टार्ट किया, उसमें अचानक आग लग गई। तब ड्राइवर बिना एक पल गंवाए आॅटो को पंप से दूर लेकर चला गया। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर फौरन आॅटो से उतरा। आॅटो आग से पूरा धधका उठा। उसमें ऐसी आग लगी कि, बुझाने का इंतजाम हो पाने से पहले ही पूरा जल गया।

सूचना मिलने पर दमकलकर्मी आए। हालांकि,आग बुझाने तक बचाने को कुछ रह नहीं गया था। इस पूरे मामले में ड्राइवर की प्रशंसा हो रही है। क्योंकि, ड्राइवर अपने ऑटो रिक्शा में कीम से तीन यात्रियों को लेकर नाना वराछा में सीएनजी पंप पर पहुंचा था। वहां सीएनजी पंप पर गैर भरवाई और आग लग गई, लेकिन आॅटो में आग लगते ही ड्राइवर ऑटो को तत्काल उस पंप से दूर ले गया। वरना, आग की चपेट में आने से सीएनजी पंप पर बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, इस दौरान ड्राइवर को अपने ऑटो से हाथ धोना पड़ा।
बहरहाल, नाना वराछा में हुई इस घटना के बाद से लोगों में उक्त आॅटो ड्राइवर की तारीफ हो रही है। आग से उसने वहां कोई जनहानि नहीं दी। इसके अलावा जब वह गैस रिफिलिंग करा रहा था, तब उसने आॅटो में बैठी सवारियों को उतार भी दिया था। ऑटो में गैस भरवा कर फिर जब स्टार्ट किया, तो उसमें आग लगी।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications