Bigg Boss 14: राखी सावंत की इस हरकत से फैंस हुए नाराज, सलमान से की ये मांग

बिग बॉस जैसे चर्चित शो की प्रतिभागी बनकर राखी सावंत पहले ही खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

नई दिल्ली। Bigg Boss 14: बिग बॉस जैसे चर्चित शो की प्रतिभागी बनकर राखी सावंत पहले ही खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वहीं शो के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला पर जिस तरीके से उन्होंने अपना प्यार उड़ेला है उसने उन्हें इस शो का सबसे चर्चित चेहरा बना दिया है। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसी हरकत की है जिसने इस शो की ऑडियंस को खासा नाराज कर दिया है। जी हां, आज रात के एपिसोड में राखी एक बार फिर से अपने जूली अवतार में आ गईं और उन्होंने अभिनव पर उनसे विश्वासघात करने और उनके प्यार को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगातर उनका अंडरविर काट डाला।

 Rakhi Sawant

राखी सोच रही हैं कि उनकी ये हरकतें ऑडियंस का मनोरंजन कर रही हैं लेकिन उनकी यह हरकत फैंस को पसंद नहीं आई है। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर पर प्रतिभागियों को दिए गए एक साइकल टास्ट में अभिनव ने राखी की मदद नहीं की थी। दरअसल अभिनव दूसरी टीम में थे और उन्हें अपनी टीम को जितना था, जिस वजह से उन्होंने राखी की मदद नहीं की। राखी इसी बात से नाराज हो गईं और अगले ही पल उन्होंने अभिनव का अंडरवियर उठाया और कैमरे के सामने उसे काट दिया। फैंस उनकी इस हरकत को घटिया और चीप कहकर बुला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS 14: जैस्मिन और मनु पंजाबी की होगी बिग बॉस में वापसी! जानिए क्या राखी के पति भी आएंगे?

फैंस ने ट्विटर के माध्यम से उनकी इस हरकत पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिन्हें पढ़कर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि फैंस को अब उनकी हरकतें पसंद नहीं आ रही हैं। उनकी इस हरकत पर एक यूजर ने लिखा- किसी के अंडरगारमेंट फाड़ना एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता, ये चीप है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लीज ऐसी हरकतों को प्रमोट न किया जाए। इसके अलावा एक और यूजर ने सलमान खान से अपील की-सलमान आप कोई एक्शन लीजिए। यह बहुत घटिया लग रहा है। अब देखना यह होगा कि अपनी इन हरकतों के दमपर राखी इस शो में और कितना आगे जा पाती हैं, हालांकि बिग बॉस के घर में राखी को एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+