BIGG BOSS 14: जैस्मिन और मनु पंजाबी की होगी बिग बॉस में वापसी! जानिए क्या राखी के पति भी आएंगे?

BIGG BOSS 14: बिग बॉस के दर्शक और फैंस इस बात को लेकर नाराज हैं कि इस सीजन (BIGG BOSS Season 14) शो में बार-बार कंटेस्टेंट्स का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ सप्ताह पहले घर में सिर्फ चार प्रतिभागी बचे थे लेकिन शो के मेकर्स ने सीजन को आगे बढ़ाने के लिए चैलेंजर्स को घर में एंट्री दे दी। वहीं अली गोनी (Aly Goni), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के घर से बेघर होने के बाद उन्हें फिर से शो में लाया गया। ऐसे में अब खबर आ रही है कि बिग बॉस हाउस (Big Boss House) में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और मनु पंजाबी (Manu Punjabi) की फिर से एंट्री हो सकती है।

इन कंटेस्टेंट की होगी घर में वापसी

इन कंटेस्टेंट की होगी घर में वापसी

आपको बता दें कि चैलेंजर के रूप में बीबी हाउस में एंट्री लेने वाले मनु पंजाबी (Manu Punjabi) स्वास्थ्य कारणों की वजह से शो से बाहर है। अब उनके भी घर में वापसी करने की खबरें सुर्खियों में हैं। इसके अलावा राखी सावंत के पति रितेश (Rakesh Sawant husband Ritesh) के भी बिग बॉस में आने की रिपोर्ट है। कई फैंस इस बात से भी नाराज है कि उनके चहेते कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर निकाल दिया गया है। पहले जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) घर से बेघर हुईं और उनके बाद एजाज खान (Eijaz Khan) के शो से बाहर होने के बाद फैंस बिग बॉस पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

अब जैस्मिन करेंगी अली को सपोर्ट

अब जैस्मिन करेंगी अली को सपोर्ट

जैस्मिन और एजाज खान के बेघर होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फिर से वापस लाने की मांग हो रही है। जैस्मिन ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वह बिग बॉस 14 में वापस जाएंगी तो सिर्फ अपने फैंस के लिए। वह बीबी हाउस में जाने के लिए तैयार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैस्मिन सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही बिग बॉस के घर में जाएंगी। वह शो में अपने दोस्त और ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को सपोर्ट करने के लिए बीबी हाउस में जाएंगी।

राखी सावंत के पति की होगी एंट्री!

राखी सावंत के पति की होगी एंट्री!

बताया जा रहा है कि जैस्मिन भसीन फैमिली वीक के दौरान घर में एंट्री लेंगी। बीबी फैंस और दर्शकों को अली और जैस्मिन की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी और उनकी डिमांड है कि जैस्मिन बिग बॉस में फिर से अली के साथ दिखाई दें। बता दें कि पहले अली गोनी शो में जैस्मिन का सपोर्ट सिस्टम बनकर पहुंचे थे और इस बार यह रोल जैस्मिन निभाएंगी। इस बीच सुर्खियों में राखी सावंत के अदृश्य पति रितेश के भी बिग बॉस हाउस में आने की चर्चा है।

देवोलीना भट्टाचार्जी को मिलेगा मनु पंजाबी का सपोर्ट

देवोलीना भट्टाचार्जी को मिलेगा मनु पंजाबी का सपोर्ट

इस सीजन मनु पंजाबी भी अन्य चैलेंजर्स के साथ आए थे लेकिन तबियत खराब होने की वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा, ऐसी रिपोर्ट है कि वह भी जल्द घर में वापसी कर सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आईं देवोलीना भट्टाचार्जी को मनु पंजाबी सपोर्ट करने पहुंचेंगे। बिग बॉस हाउस में मनु पंजाबी, एजाज खान के काफी करीब थे। वहीं राखी सावंत के पति की बिग बॉस में एंट्री की चर्चा पिछले एक महीने से हो रही है।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS 14: राखी सावंत ने टास्‍क के बीच पैंट में कर दी सू सू , रुबीना से बोलीं- किसी से मत बताना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+