राखी सावंत ने कबूली एनआरआई से शादी की बात, बोलीं- फैन है जो मुझसे बहुत प्यार करता है

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत की शादी के चर्चे यूं तो काफी समय से हैं लेकिन अब राखी ने पहली बार शादी की बात को दुनिया के सामने कबूल किया है। उन्होंने माना है कि उन्होंने एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी रचा ली है। स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा कि- मैं उसे बेहद प्यार करती हूं। मैंने अपने फैन से बात की है, वो फैन जो मुझसे सच्चा प्यार करता है।

शादी कर अमेरिका चले गए राखी के पति

शादी कर अमेरिका चले गए राखी के पति

राखी ने बताया है कि उनके पति का नाम रितेश है और वह शादी के बाद अमेरिका चले भी गए हैं। राखी ने बताया कि मेरा वीजा आते ही मैं भी उनके पास चली जाऊंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद भी भारत में काम करना जारी रखूंगी। मैं हमेशा से टीवी शो प्रोड्यूस करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा सपना अब पूरा होने जा रहा है। मैं इतने अच्छे पति के लिए जीसस का शुक्रिया अदा करती हूं।

राखी के बरसों पुराने फैंन हैं उनके पति

राखी का कहना है कि उनके पति उनके बरसों पुराने फैन हैं जिसने पहली बार उन्हें प्रभु चावला के साथ इंटरव्यू में देखा था। राखी ने बताया कि उन्होंने मुझे व्हाट्सएप किया और फिर हमारी बातें शुरू हो गईं। समय के साथ हम अच्छे दोस्त बन गए। ये सब कुछ लगभग डेढ़ साल पहले हुआ।

2020 में मां बनना चाहती हैं राखी सावंत

2020 में मां बनना चाहती हैं राखी सावंत

राखी ने ये भी बताया कि वे साल 2020 में फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अभी के लिए 'मैं हूं ना'। राखी ने बताया कि वे काम के लिए अमेरिका से भारत आती जाती रहेंगी। दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। बता दें कि साल 2009 में राखी सावंत ने राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलिटी शो शुरू किया था जिसके बाद उनकी शादी की खबर भी आई थी। साल 2018 में उनके दीपक कलाल से शादी की खबरें भी आई लेकिन अब उनके गुपचुप शादी की खबर ने सबको चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें- होटल के कमरे में NRI संग राखी सावंत ने की गुपचुप शादी, जानिए क्‍या है सच्‍चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+