होटल के कमरे में NRI संग राखी सावंत ने की गुपचुप शादी, जानिए क्‍या है सच्‍चाई

मुंबई। बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्‍वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरें चल रही हैं कि राखी सावंत ने रविवार (28 जुलाई) को मुंबई स्थित होटल में एक NRI से गुपचुप शादी कर लिया है। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया। ज्वैलरी ब्रांड सायोनारा और उनका ब्राइडल मेकअप करने वाली आर्टिस्ट गुरप्रीत घुरा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राखी का लुक शेयर किया और लिखा सेलेब ब्राइड। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार की दोपहर शादी की। इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवारवालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे।

राखी सावंत ने ब्राइडल शूट की बात कही

राखी सावंत ने ब्राइडल शूट की बात कही

राखी सावंत से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इन सभी बातों से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी बात में कहा,' मैं जेडब्ल्यू मैरियट में एक ब्राइडल शूट कर रही थी, मुझे नहीं पता कि लोग क्यों ऐसा कह रहे हैं कि मैं शादीशुदा हूं। मैं शादीशुदा नहीं हूं, मैं किसी के साथ रिश्ते में भी नहीं हूं। मैं इस वक्त पूरी तरह से सिंगल हूं।

कब करेंगी शादी, राखी ने बताया

कब करेंगी शादी, राखी ने बताया

राखी ने बताया कि यह एक कैलेंडर के लिए किया गया ब्राइडल फोटो शूट था। हालांकि उन्होंने कहा कि अगले साल जरूर वे शादी के लिए प्लान कर रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत को विवादों का दूसरा नाम कहना गलत नहीं होगा। वे अपने बोल्ड बयानों और तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत ने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं।

शादी की कई बार बात आई सामने लेकिन...

शादी की कई बार बात आई सामने लेकिन...

2009 में राखी सावंत ने नेशनल टीवी पर अपने स्वयंवर का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने एलेश परुजनवाला को चुना। शो के कुछ महीनों बाद राखी ने एलेश के साथ अपनी सगाई तोड़ दी और यहां तक कि यह भी स्वीकार कि उन्होंने पैसे के लिए उससे सगाई की थी, लेकिन उन्हें पता चला कि उसके पास कुछ भी नहीं है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने दीपक कलाल के साथ शादी करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+