राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, संजय सेठ और भुवनेश्वर कलिता का इस्तीफा मंजूर
नई दिल्ली। राज्यसभा में सपा सांसद सुरेंद्र नागर, संजय सेठ और कांग्रेस से भुवनेश्वर कलिता का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि आज मुझे पहले सुरेंद्र नागर, संजय सेठ और भवुनेश्वर कलिता का इस्तीफा वाला पत्र मिला है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र नागर का सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के अलावा आसपास के कई जिलों में गुर्जर समुदाय पर काफी प्रभाव माना जाता है।

ऐसा मना जा रहा है कि नागर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सुरेंद्र नागर बसपा से गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे दो बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक भी रहे हैं। इस बार समाजवादी पार्टी ने उनको राज्यसभा सांसद बनाया था। नागर ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1998 में स्थानीय निकाय क्षेत्र से निर्दलीय एमएलसी के तौर पर की थी।
बता दें कि पिछले महीने समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दमन थाम लिया था। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाते थे। लोकसभा चुनावों के दौरान बलिया सीट से उनका मैदान में उतरना लगभग तय था। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने उनका टिकट काटकर सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही नीरज पार्टी से नाराज चल रहे थे।
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 खत्म होने यूपी में जश्न, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है...












Click it and Unblock the Notifications