अनुच्छेद 370 खत्म होने पर यूपी में जश्न, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है...

लखनऊ। केंद्र सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 खत्म करने का बड़ा फैसला लिया। राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 से हटाने का संकल्प पत्र पेश किया। उन्होने कहा कि जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा जाएगा। जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित और लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख में कोई विधानसभा नहीं होगी। इस एतिहासिक फैसले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल है। लोग ढोल नगाड़ों पर नाच रहे हैं। एक-दूसरे को मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

'मोदी है तो मुमकिन है...'

'मोदी है तो मुमकिन है...'

आगरा के अटल चौक पर लोगों ने जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वह करके दिखाया है। कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद अब वहां पर रहना आसान होगा। तो दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि कश्मीर में से धारा 370 हटी है और जल्द ही राम मंदिर का भी निर्माण होगा। नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। मोदी है तो मुमकिन है।

मुरादाबाद के मेयर ने दी बधाई

मुरादाबाद के मेयर ने दी बधाई

मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक फैसला है। जम्मू-कश्मीर पर बीते 10 दिनों से जारी हलचल, अनिश्चितता और अटकलों को विराम लगाते हुए मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार ने संकल्प पत्र पेश किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

मुस्लिमों ने बांटी मिठाइयां

मुस्लिमों ने बांटी मिठाइयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुस्लिमों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयां बाटकर खुशी का इज़हार किया है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वह करके दिखाया है।

जम्‍मू कश्‍मीर केंद्र शासित प्रदेश बना

जम्‍मू कश्‍मीर केंद्र शासित प्रदेश बना

बता दें, सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य में लागू धारा 370 को हटाने का प्रस्‍ताव पेश कर दिया। राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद अब यह कानून राज्‍य से हट गया है और जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य को मिला विशेष राज्‍य का दर्जा खत्‍म हो चुका है। जम्‍मू कश्‍मीर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। लद्दाख एक अलग राज्‍य बना दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+