आखिरकार राज्यसभा ने माल्या का इस्तीफा मंजूर किया
नई दिल्ली। आखिरकार राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने बुधवार को शराब कारोबारी विजय माल्या का इस्तीफा मंजूर कर लिया जो कि तकनीकि कारणों के कारण मंगलवार को रिजेक्ट कर दिया गया था क्योंकि माल्या के इस्तीफे में उनके वास्तविक हस्ताक्षर नहीं थे।
जिसके बाद माल्या ने तुंरत दूसरा इस्तीफा हामिद अंंसारी को भेजा जिसे की स्वीकार कर लिया गया है। सदन के उपसभापति पी.जे. कुरियन ने सदन में कहा कि राज्यसभा चार मई के प्रभाव से विजय माल्या का त्यागपत्र स्वीकार करता है।
गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य के रूप में माल्या का कार्यकाल 30 जून, 2016 को समाप्त होने वाला था। विजय माल्या पहली बार 2002 में राज्यसभा में सदस्य चुने गए थे और दूसरी बार 2010 में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्य सभा के एमपी बने थे।













Click it and Unblock the Notifications