गरियाना है तो मुझे गरियाओ लेकिन मेरे बेटे सिद्धार्थ को नहीं: विजय माल्या
नई दिल्ली। देश के बैंकों का 9000 करोड़ रूपये का कर्जा ना चुकाकर भारत से भागने वाले इंडिया के मशहूर कारोबारी विजय माल्या अपने लिए अपने बेटे को कोसे जाने से काफी खफा हो गये हैं और उन्होंने इसलिए अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला है।
माल्या ने अपने ताजे ट्वीट में लिखा है कि गाली देना है या कोसना है तो मुझे दो, मेरे बेटे को इन सारी चीजों से दूर रखो क्योंकि मेरे बेटे का मेरे बिजनेस से कुछ लेना-देना नहीं है। मेरा बेटे सिद्धार्थ माल्या ने कुछ नहीं किया और ना ही उसे कुछ इस बारे में पता है इसलिए गरियाना है तो मुझे गरियाओ लेकिन मेरे बेटे को नहीं।
आपको बता दें कि करोड़ो रूपये बकाया करके विजय माल्या 2 मार्च को भारत छोड़कर लंदन के लिए उड़ान भरी थी। वो इस समय यूके में कहां है, ये बात भी किसी को पता नहीं है। फिलहाल सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वो विजय माल्या से जरूर उधार लिए हुए पैसे वापस लेंगे और माल्या को सजा भी मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications