दिल्ली की जंग, क्या मोदी-राजनाथ बैठक से निकलेगा हल?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली में जंग जारी है उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच। इस जंग का हल कैसे हो, इस मसले पर शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

राजनाथ सिंह ने सारे मसले से मोदी को अवगत कराया। चूंकि जब जंग छिड़ी थी तब मोदी विदेश यात्रा पर थे, इसलिए उन्हें सारी जानकारी दी गई। अब ये देखने वाली बात है कि क्या इस बैठक से दिल्ली की जंग थमेगी।

समझा जाता है कि इस चालू जंग में केन्द्र सरकार साथ देगा उप राज्यपाल का। सरकार मानती है कि किसी भी राज्य सरकार को किसी सीनियर आईएएश अफसर पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। दिल्ली सरकार दिल्ली की कार्यकारी मुख्य सचिव पर बिजली कंपनियों से संबंधों का मसला उठा रही हैं।

इस बीच, आईएएस संघ ने भी केजरीवाल सरकार की इस बात के लिए निंदा की कि वह अकारण ही इतनी सीनियर आईएएस अफसर पर आरोप लगा रही है। कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि जंग केन्द्र सरकार की शह पर ही केजरीवाल से पंगा ले रहे हैं। जाहिर है, इसके पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिल सकते। पर ये कहा तो जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+